बड़ामलहरा में 13 जुआरी गिरफ्तार, अध्यक्ष पुत्र भी शामिल: पुलिस ने ₹48,650 नकद, 8 मोबाइल फोन और ताश जब्त किए – Chhatarpur (MP) News

बड़ामलहरा में 13 जुआरी गिरफ्तार, अध्यक्ष पुत्र भी शामिल:  पुलिस ने ₹48,650 नकद, 8 मोबाइल फोन और ताश जब्त किए – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना पुलिस ने शनिवार रात सागर-कानपुर हाईवे पर कनेरा पुलिया के पास एक जुआ फड़ पर छापा मारकर 13 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ₹48,650 नकद, 8 मोबाइल फोन और ताश की गड्डी जब्त की। जब्त सामान

.

जेबी संगठन के कार्यालय में चल रहा था जुआ

पुलिस को सूचना मिली थी कि कनेरा पुलिया के पास जेबी संगठन के कार्यालय में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर बड़ामलहरा पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

नगर परिषद अध्यक्ष का पुत्र भी शामिल

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए जुआरियों में नगर परिषद अध्यक्ष का पुत्र रोहित बुंदेला भी शामिल है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई।

सभी 13 आरोपियों के नाम जारी

गिरफ्तार जुआरियों में रविंद सिंह बुंदेला, मनी अग्रवाल, पप्पू साहू, अजय सिंह परमार, शिवम राजा, दीपेंद सिंह, शिवाजी सिंह, अनुज राजा, अनमोल सिंह परमार, सौरभ प्रताप सिंह, अरमान बुंदेला, देशराज सिंह परमार और रोहित बुंदेला शामिल हैं। सभी अलग-अलग वार्डों और कॉलोनियों के निवासी हैं।

पब्लिक गैंबलिंग एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिलेभर में अवैध जुआ-सट्टा पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



Source link