राजगढ़ के गोविंद संजोदिया का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्मों में फौजी किरदारों से प्रेरित होकर देशसेवा का सपना देखा था, जो अब साकार हो गया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र मे
.
स्वर्गीय बद्रीलाल संजोदिया के पुत्र और ओम संजोदिया (AVFO) के छोटे भाई गोविंद बचपन से ही सेना की वर्दी पहनने का सपना देखते थे। फिल्मों में जवानों को देश की रक्षा करते देख उनमें भी देशसेवा का जज्बा पैदा हुआ, जिसने उनके जीवन को एक लक्ष्य दिया।
पिता का बचपन में निधन, संघर्ष में बीता जीवन गोविंद के पिता का निधन बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद, उनकी माँ और बड़े भाई ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया और उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने सीआरपीएफ की परीक्षा की तैयारी राजगढ़ में सात साल और भोपाल में तीन साल तक की। पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और धैर्य को साबित किया।
उनकी इस सफलता पर परिवार और नगरवासियों ने मिठाई बांटकर बधाई दी। गोविंद अब क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं, जिन्होंने यह दिखाया कि दृढ़ संकल्प से सपने साकार किए जा सकते हैं।