सीएमएचओ ने मातृत्व शिविरों का किया औचक निरीक्षण: लापरवाही मिलने पर दो फर्जी मेडिकल स्टोर सील, डॉक्टरों को नोटिस – rajgarh (MP) News

सीएमएचओ ने मातृत्व शिविरों का किया औचक निरीक्षण:  लापरवाही मिलने पर दो फर्जी मेडिकल स्टोर सील, डॉक्टरों को नोटिस – rajgarh (MP) News


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शोभा पटेल ने शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजगढ़, खुजनेर और ब्यावरा के अस्पतालों में जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं। ब्यावरा अस्

.

ब्यावरा: डॉ. जैन ड्यूटी से गायब मिले, नोटिस जारी ब्यावरा अस्पताल में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. आर.के. जैन मौके से अनुपस्थित पाए गए। वहां मौजूद गर्भवती महिलाओं ने उनकी गैरहाजिरी की शिकायत की। इस पर डॉ. पटेल ने तत्काल डॉ. जैन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

खुजनेर: शिविर की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं थीं खुजनेर अस्पताल में भी शिविर की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं थीं। जांच में पाया गया कि रजिस्ट्रेशन और जांच प्रक्रिया अव्यवस्थित थी। सीएमएचओ ने संस्था प्रभारी को बुलाकर इस संबंध में जवाब मांगा।

CMHO की चेतावनी- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी डॉ. पटेल ने स्पष्ट किया कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच, उपचार और परामर्श में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं उम्मीद के साथ आती हैं, उनकी सेवा में कोई भी चूक अस्वीकार्य है। भविष्य में ऐसी गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

नरसिंहगढ़: 2 मेडिकल स्टोर सील, अवैध रूप से हो रहा था इलाज निरीक्षण के दौरान नरसिंहगढ़ ब्लॉक के ग्राम गादिया में दो मेडिकल स्टोर, दीपक बाला मेडिकल स्टोर और गीता मेडिकल स्टोर, में अवैध रूप से इलाज करते लोग पाए गए। इन दुकानों पर न तो फार्मासिस्ट मौजूद था और न ही उनका रजिस्ट्रेशन था। सीएमएचओ ने सीबीएमओ डॉ. आर.के. अहिरवार के साथ मिलकर दोनों मेडिकल स्टोर और क्लीनिक को सील कर दिया।

कार्रवाई से स्वास्थ्य अमले में हड़कंप सीएमएचओ की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग के अमले में हड़कंप मच गया है। विभाग अब मातृत्व शिविरों की व्यवस्थाओं पर कड़ी निगरानी रखेगा, ताकि गर्भवती महिलाओं को हर स्तर पर बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।



Source link