IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया की 2-1 से जीत के साथ खत्म हुई. लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सीरीज के हार के गम को बल्ले से धो दिया. सीरीज का अंत भले ही हो गया है, लेकिन रोमांच का तड़का अभी बाकी है. अगले हफ्ते लगातार दो दिन भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महाजंग होने वाली है. 29 अक्टूबर को सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज करेगी. इस शेड्यूल से हर कोई वाकिफ होगा, लेकिन इसके अगले ही दिन एक और महामुकाबला देखने को मिलेगा.
30 को होगी सेमीफाइनल की जंग
दरअसल 30 अक्टूबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों के नाम सामने आ चुके हैं. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था और अब विजयरथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का सामना होगा. कंगारू टीम अभी तक वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी है ऐसे में भारतीय टीम के पास बदला लेने का गोल्डन चांस सेमीफाइनल में होगा.
ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को दी मात
ऑस्ट्रेलिया का सामना 25 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के साथ था. कंगारू टीम के सामने अफ्रीकी टीम भी फुस्स नजर आई. एकतरफा अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से रौंदा और सेमीफाइनल का टिकट कटाया. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को भी लीग स्टेज में बुरी तरह मात दे चुकी है ऐसे में हरमनप्रीत एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया के लिए मास्टर प्लान तैयार करना होगा.
ये भी पढे़ं.. ‘इन्हें तुरंत हटाओ’ रोहित-कोहली कमबैक के बाद फैंस ने खोया आपा, कोच-सेलेक्टर की हो रही फजीहत
अलाना किंग ने मचाई तबाही
ऑस्ट्रेलिया की टीम की गेंदबाज अलाना किंग ने साउथ अफ्रीका की धज्जियां उड़ाकर फेंक दी. उन्होंने 7 ओवर के स्पेल में 7 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 7 विकेट लेकर इस स्पेल को रिकॉर्डतोड़ स्पेल बना दिया. अफ्रीका की पूरी टीम महज 97 के स्कोर पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.