रोहित-विराट साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद क्या डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे?

रोहित-विराट साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद क्या डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे?


Last Updated:

Rohit Sharma Virat Kohli domestic cricket: रोहित शर्मा और विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. भारतीय टीम 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी जहां टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड से सीरीज खेलनी है. वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि कोहली और विराट साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद न्यूजीलैंड से सीरीज खेलेंगे या नहीं.

गिल ने बताया रोहित-विराट घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते है. वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे जीतने के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के बाद ही इस बात का फैसला होगा कि दोनों दिग्गजों को लगातार खेलने का मौका कैसे मिले. कोहली और रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट से जीत में क्रमशः नाबाद 74 और 121 रनों की पारी खेलकर वनडे सीरीज का शानदार समापन किया.

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इन दोनों के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सात सप्ताह के अंतराल के बारे में चर्चा की है, गिल ने नहीं में जवाब दिया. गिल ने कहा, ‘हमने अभी इस बारे में बात नहीं की है. लेकिन मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका (वनडे) सीरीज (छह दिसंबर को) खत्म होने के बाद और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (11 जनवरी, 2026) से पहले उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक अंतराल होगा. इसलिए मुझे लगता है कि तब हम देखेंगे कि इन दिग्गजों को कैसे मैच खेलने का मौका मिले.’

गिल ने बताया रोहित-विराट घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं.

गिल ने कहा, ‘इस सत्र में केवल छह और वनडे मैच (तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और तीन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ) बचे हैं, इसलिए उनके लिए लगातार मैच खेलना एक मुद्दा है.’ रोहित और कोहली का अगला अंतरराष्ट्रीय मैच 30 नवंबर, तीन और छह दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच होगा जिसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवरों के मैच होंगे. इस बीच 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय वनडे) शुरू होगी और दोनों के अपनी-अपनी टीमों के लिए कुछ मैच खेलने की उम्मीद है.

गिल जैसे युवा कप्तान के लिए 38 वर्षीय रोहित और 36 वर्षीय कोहली को लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा करते देखना आंखों को सुकून देने वाला अनुभव था. उन्होंने कहा, ‘वे पिछले 15 सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। उन्हें इस तरह खेलते हुए और टीम को अजेय रहते हुए देखना वाकई एक सुखद अनुभव है.’ गिल ने कहा कि उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर मौजूदा समय के इन दोनों महान बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर कोई संदेह नहीं था. बकौल गिल, ‘एक कप्तान के तौर पर जब आप बाहर बैठकर मैच देखते हैं, तो यह वाकई अच्छा लगता है कि टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को जीत दिला रहे हैं.’

उन्होंने कहा कहा कि वह इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी को देखते हुए बड़े हुए है और ये दोनों बल्ले से गेंद को मारते है तो उससे निकलने वाली आवाज शानदार होती है. गिल ने कहा, ‘उन दोनों को देखना एक सुखद अनुभव है, खासकर जब वे इस तरह बल्लेबाजी कर रहे हों और गेंद को उनके बल्ले से निकलने वाली आवाज सुनना शानदार अनुभव होता है. यह आपको दिखाता है कि वे दोनों कितनी अच्छी लय में हैं.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

रोहित-विराट साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद क्या डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे?



Source link