पृथ्वी शॉ फ्लॉप, ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोकी सेंचुरी, टीम के लिए बने ‘संकटमोचक’

पृथ्वी शॉ फ्लॉप, ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोकी सेंचुरी, टीम के लिए बने ‘संकटमोचक’


Last Updated:

Rituraj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र टीम के लिए संकटमोचक बने. महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी दूसरे राउंड मुकाबले के पहले दिन चंडीगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 313 रन बनाए. पृथ्वी शॉ पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौट गए.

ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा.

नई दिल्ली. ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक से रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले के पहले दिन महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ के खिलाफ अपनी पहली पारी में 313 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी (55 गेंदों में 50 रन) और सौरभ नवाले (66 रन) ने भी अर्धशतक के साथ महत्वपूर्ण योगदान दिया. महाराष्ट्र को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (आठ रन) और सिद्धेश वीर (सात रन) के जल्दी आउट होने से शुरुआती झटके लगे, लेकिन गायकवाड़ (163 गेंदों में 116 रन) ने संयम और परिपक्वता के साथ पारी को संभाले रखा.

उन्होंने नवाले के साथ पांचवें विकेट के लिए 152 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इस साझेदारी को चंडीगढ़ के बाएं हाथ के स्पिनर रमन बिश्नोई ने नवाले को आउट कर तोड़ा. उन्होंने अगली गेंद पर जलाज सक्सेना को भी चलता किया. गायकवाड़ ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और विक्की ओसवाल का साथ मिला टीम को 300 रन के पार पहुंचाया. गायकवाड़ की 163 गेंदों की पारी में 15 चौके शामिल थे.

मध्यम गति के तेज गेंदबाजों जगजीत सिंह और अभिषेक सैनी ने तीन-तीन जबकि जबकि स्पिनरों विशु कश्यप और बिश्नोई ने दो-दो विकेट लेकर महाराष्ट्र को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया. करुण नायर की नाबाद 86 रन की पारी के बूते कर्नाटक ने सिमोग में ग्रुप के अन्य मैच में गोवा के खिलाफ पांच विकेट पर 86 रन बना लिए. उन्होंने श्रेयस गोपाल (नाबाद 48) के साथ 94 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिरता दिलाई.

सौराष्ट्र ने राजकोट में मध्यप्रदेश के खिलाफ 82.3 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन बना लिए. भारतीय हरफनमौला रविंद्र जडेजा (36) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. मध्यप्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय ने 84 रन पर चार विकेट लिए. सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह की धैर्यपूर्ण 259 गेंद में 126 रन की पारी के बूते पंजाब ने न्यू चंडीगढ़ में केरल के खिलाफ पहले दिन छह विकेट पर 240 रन बना लिए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

पृथ्वी शॉ फ्लॉप, ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोकी सेंचुरी, टीम के लिए बने ‘संकटमोचक’



Source link