वनडे सीरीज खत्म…विराट कोहली-रोहित शर्मा अब कब और कहां खेलेंगे?

वनडे सीरीज खत्म…विराट कोहली-रोहित शर्मा अब कब और कहां खेलेंगे?


Last Updated:

Virat Kohli Rohit Sharma next odi series schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म चुकी है. भारत ने सीरीज का समापन जीत से किया. विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब वनडे खेलने मैदान में उतरेंगे. दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत के लिए 7 महीने बाद ग्राउंड में उतरे थे. चूंकि दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं इसलिए अब वो ऑस्ट्रेलिया से लौट आएंगे जहां भारत को टी20 सीरीज में भिड़ना है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली दिसंबर में साउथ अफ्रीका से खेलेंगे वनडे सीरीज.

नई दिल्ली. विराट कोहली और रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो चुका है.दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे वनडे में दमदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई. दोनों अब एक महीने बाद फिर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. कोहली और रोहित टी20 और टेस्ट नहीं खेलते. इसलिए वो अब ऑस्ट्रेलिया से लौट आएंगे जहां भारतीय टीम दोनों के बगैर ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. लोग जानने को उत्सुक हैं कि कोहली और विराट अब कब मैदान पर उतरेंगे. दोनों खिलाड़ी अब लगभग एक महीने के बाद वनडे सीरीज भारत में खेलेंगे. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा जबकि कोहली ने एक अर्धशतकीय पारी खेली.रोहित को सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.

भारतीय टीम नवंबर में साउथ अफ्रीका (IND vs SA ) से टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. ये सीरीज भारत में खेली जाएगी. सीरीज का पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगी. रोहित और विराट की इस सीरीज में वापसी होगी. दोनों खिलाड़ी 2027 वनडे विश्व कप में खेलना चाहते हैं. ऐसे में दोनों के लिए वनडे सीरीज अहम होंगे. जहां वो दमदार प्रदर्शन कर अपनी जगह को टीम में बरकरार रखना चाहेंगे.सीरीज का दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा वहीं तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तन में होगा.

रोहित बोले-शायद ही अब मैं और कोहली ऑस्ट्रेलिया में खेल पाएं
भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद कहा कि शायद वह और विराट कोहली भविष्य में क्रिकेट को पसंद करने वाले इस देश में नहीं खेल पाएंगे. टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के बाद अब रोहित और कोहली केवल एक अंतरराष्ट्रीय प्रारूप (वनडे) में खेल रहे हैं और हाल के दिनों में उनके करियर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने शनिवार को एक बार फिर मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 168 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को नौ विकेट की सांत्वना जीत के साथ सीरीज में सूपड़ा साफ होने से बचाया.

‘मुझे नहीं पता कि हम ऑस्ट्रेलिया वापस आएंगे या नहीं’
रोहित को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया. उन्होंने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ‘यहां आना और खेलना हमेशा अच्छा लगता है. 2008 की यादें ताजा हो गईं. मुझे नहीं पता कि हम ऑस्ट्रेलिया वापस आएंगे या नहीं, लेकिन हम अपने क्रिकेट का आनंद लेते हैं, चाहे हम कितनी भी उपलब्धियां हासिल कर लें. हमने पर्थ में नए सिरे से शुरुआत की. आप ऑस्ट्रेलिया में कठिन पिचों और बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करते हैं. यहां खेलना कभी आसान नहीं होता. हम सीरीज नहीं जीत सके लेकिन इसमें कई सकारात्मक बातें हैं. यह एक युवा टीम है और बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

वनडे सीरीज खत्म…विराट कोहली-रोहित शर्मा अब कब और कहां खेलेंगे?



Source link