सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों की सामूहिक माफी: उज्जैन में चाकू मारने वाले सहित कई रिकॉर्डधारी युवकों ने कान पकड़कर मांगी माफी – Ujjain News

सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों की सामूहिक माफी:  उज्जैन में चाकू मारने वाले सहित कई रिकॉर्डधारी युवकों ने कान पकड़कर मांगी माफी – Ujjain News


सोशल मीडिया पर आपराधिक रील बनाकर आम लोगो को डराने धमकाने वालों पर उज्जैन पुलिस ने पकड़कर सामूहिक माफी मंगवाई है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर 50 से अधिक रिकॉर्डधारियों ने कान पकड़कर माफी मांगी है।

.

कान पकड़कर नारे लगाते हुए बदमाशों ने एक साथ कहा, अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है। इस दौरान पुलिस ने सभी को सोशल मीडिया के उपयोग शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता फैलाने के लिए किया जाना चाहिए। गलत संदेश फैलाने से बचने की सलाह दी।

शनिवार को हुई कार्रवाई में सोशल मीडिया पर आपराधिक और हथियारों के प्रदर्शन की रील पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की गई।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया

साइबर की टीम को निर्देश करने के बाद इस तरह की रील पोस्ट करने वालो को पकड़ा है। जिसके चलते पुलिस ने करीब 50 ऐसे युवकों को तलब किया जिनका चाकू मारने, धमकाने सहित अन्य आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। एएसपी नीतेश भार्गव ने सभी को अब अपराध नहीं करने की शपथ दिलाते हुए बांड भी भरवाए।

QuoteImage



Source link