Lionel Messi Kerala Tour Postponed: अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप विनर और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का फ्रेंडली मैच के लिए केरल दौरा पोस्टपोन कर दिया गया है. स्पॉन्सर्स ने बीते शनिवार को इसका ऐलान किया. अर्जेंटीना को 17 नवंबर को कोच्चि (Kochi) के जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल स्टेडियम (Jawaharlal Nehru International Stadium) में ऑस्ट्रेलियन मेंस फुटबॉल टीम के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेलना था, और Olympics.com के मुताहिक, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने सितंबर में ही इस वेन्यू का इंस्पेक्शन किया था.
क्यों टला मेसी का मैच?
मेसी के ये केरल दौरा इस साल नवंबर में होने वाले फीफा इंटरनेशनल विंडो के लिए शेड्यूल्ड फ्रेंडली मैचों के लिए टीम के अस्थायी कार्यक्रम का हिस्सा था. स्पॉन्सर्स के मुताबिक, फीफा की इजाजत मिलने में देरी हुई, और उन्होंने कहा कि मैच को अगली इंटरनेशनल विंडो में रीशेड्यूल किया जाएगा. अभी तक कोई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. मेसी का अर्जेंटीना टीम के साथ भारत का आखिरी दौरा 2011 में हुआ था, जब उन्होंने कोलकाता के मशहूर साल्ट लेक स्टेडियम (Salt Lake Stadium) में वेनेजुएला (Venezuela) के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेला था.
भारत जरूर आएंगे मेसी
हालांकि, लियोनेल मेसी एक व्यक्तिगत दौरे के लिए भारत आएंगे, ‘गोट इंडिया टूर 2025’ (GOAT India Tour 2025) नामक ये प्रोग्राम कोलकाता (13 दिसंबर को ईडन गार्डन्स), मुंबई (14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम) और दिल्ली (फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) में आयोजित किया जाएगा.
दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर
38 साल के मेसी ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, फीफा वर्ल्ड कप 2022 के विनर और दो बार के कोपा अमेरिका चैंपियन हैं. क्लब लेवल पर, उन्हें 2004-21 तक बार्सिलोना के साथ अपने एसोसिएशन के लिए जाना जाता है, जिसके बाद उन्होंने पेरिस सेंट-जर्मेन (Paris Saint-Germain) को रिप्रेजेंट किया. वो मौजूदा वक्त में मेजर लीग सॉकर (Major League Soccer) में अमेरिका में इंटर मियामी (Inter Miami) को रिप्रेजेंट कर रहे हैं.
(इनपुट- एएनआई)