सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करते कलेक्टर और अन्य अधिकारी।
मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने नईगढ़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना की इकाई प्रथम और द्वितीय का चरण का निरीक्षण किया। शनिवार को निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने नईगढ़ी सिंचाई परियोजना प्रथम के मुख्य पंप हाउस रघुराजगढ़ और पीटी मलै
.
उन्होंने परियोजना द्वितीय के मुख्य पंप हाउस भटीगवा और बीपीटी बेलहा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगति कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।यह परियोजना मऊगंज जिले के लगभग 352 गांवों की 37 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी। इससे किसानों को वर्षभर सिंचाई मिलेगी और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
कलेक्टर जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गति तेज की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी रबी फसल सीजन में किसानों को सिंचाई का लाभ मिलना चाहिए। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि दिसंबर माह तक सभी कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय कार्यपालन यंत्री बीपी मिश्रा, एसडीएम नीलम मिश्रा, एसडीएम मिठाई लाल वाडेकर, जेपी एसोसिएट्स के प्रतिनिधि डीडब्ल्यू दुधाने सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के कृषि विकास में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।