झाबुआ के थांदला रोड स्टेशन पर मिला युवक का शव: अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त, रेलवे पुलिस ने पीएम के लिए भेजा – Jhabua News

झाबुआ के थांदला रोड स्टेशन पर मिला युवक का शव:  अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त, रेलवे पुलिस ने पीएम के लिए भेजा – Jhabua News



झाबुआ के थांदला रोड स्टेशन क्षेत्र में शनिवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मेघनगर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

.

अब तक नहीं पाई युवक की पहचान

पुलिस जांच के अनुसार, युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की कोशिश जारी हैं, लेकिन मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी को मृतक की पहचान या कोई जानकारी हो, तो वे मेघनगर रेलवे पुलिस या नजदीकी थाने से तुरंत संपर्क करें।



Source link