सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना।
मुरैना शहर के परशुराम नगर में 23 अक्टूबर को कार और बाइक की टक्कर के बाद, कार सवार व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक सवार युवक की बेल्ट से बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने युवक को जबरन अपनी कार में डाला और मारते हुए कोतवाली
.
कोतवाली पुलिस ने भी बिना जांच किए केस दर्ज कर लिया। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पुलिस पीड़ित युवक की तरफ से भी मामला दर्ज करने की बात कह रही है। घायल युवक की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो दिन पहले की घटना, बुलाकर की मारपीट यह घटना परशुराम कॉलोनी में 23 अक्टूबर को हुई। बाइक सवार युवक राहुल उर्फ राज दीक्षित की कार, कार सवार श्याम सुन्दर राठौर की कार से टकरा गई। घटना के बाद श्याम सुन्दर राठौर ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और युवक राहुल दीक्षित की बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद वे जबरन युवक राहुल को श्याम सुन्दर की उसी कार में डालकर मारते हुए कोतवाली थाने ले गए और युवक पर मारपीट और शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में शिकायत दर्ज करा दी।
कोतवाली पुलिस ने नहीं की मामले की जांच कोतवाली पुलिस ने श्यामसुंदर राठौर के द्वारा अपनी कार में पटक कर लाए गए युवक पर बिना मेडिकल किए ही मामला दर्ज कर लिया। जबकि पुलिस नियम के अनुसार, पुलिस को पहले घटना की तहकीकात कर उसकी सत्यता की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी।
साथियों को बुलाकर युवक की बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की।
पिता बोले- बेटे को किडनैप किया घायल युवक के पिता लक्ष्मण दीक्षित के अनुसार, “राहुल उर्फ राज दीक्षित को श्यामसुंदर राठौर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहुत बेरहमी से पीटा है फिर अपनी कार में जबरन पटक कर ले गए कार में भी राहुल के साथ मारपीट की गई। फिर पुलिस को सौंप कर उल्टा मामला दर्ज करा दिया। अभी वह अस्पताल में भर्ती है। मेरे बेटे पर मामला दर्ज कर दिया दुख इस बात का नहीं है श्याम सुन्दर राठौर ने तो मारपीट साथियों को बुलाकर की उसका सीसीटीवी भी पुलिस को दिया है कार में जबरन डालकर ले गए मारपीट की यह तो किडनैप की श्रेणी में आता है फिर भी मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई।”
‘युवक की तरफ से भी मामला दर्ज कर लेंगे’ कोतवाली थाना टीआई अमित भदौरिया के अनुसार, “श्यामसुंदर राठौर के द्वारा युवक को थाने लाया गया था और मारपीट की और शराब पीने की बात कही थी श्याम सुन्दर के सर पर भी चोट थी इसलिए मामला दर्ज कर लिया। अब सीसीटीवी सामने आया है तो युवक की तरफ से भी मामला दर्ज कर लेंगे।”