हरदा में रविवार को 10 दिवसीय पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम के तहत हरदा में एक मिनी मैराथन आयोजित की गई। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर यह दौड़ सुबह 8 बजे घंटाघर चौराहा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की। बरसते पानी के बी
.
दौड़ में शामिल लोग
इस मिनी मैराथन में रक्षित केंद्र हरदा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का जिला पुलिस बल, कोर्ट कार्य में तैनात जिला पुलिस बल, थाना कोतवाली और सिविल लाइन बल के जवान शामिल रहे। साथ ही ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य, उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित थे।
मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी
दौड़ के दौरान उप पुलिस अधीक्षक अरुणा सिंह, अनुविभागीय अधिकारी शालिनी परस्ते, रक्षित निरीक्षक रजनी सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।