बड़वानी जिले में नर्मदा किनारों पर बालू रेत का अवैध खनन और परिवहन प्रतिबंधित है, इसके बावजूद अवैध परिवहन जारी है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे नर्मदा पट्टी क्षेत्र से निकला एक 16 चक्के का डंपर (एमपी 11 जेड सी 3541) बड़वानी में पोस्टमॉर्टम कक्ष के सामने स
.
इस घटना के कारण बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही में करीब आधे घंटे तक बाधा आई। डंपर चालक बबलू सोलंकी ने बताया कि डंपर में भरी रेत कुक्षी ले जाई जा रही थी।
लगभग आधे घंटे बाद, जेसीबी की मदद से डंपर को धक्का देकर उसके पहियों को गड्ढे से बाहर निकाला गया। गड्ढे से बाहर निकलते ही चालक डंपर को तेज गति से चलाकर खदान मोहल्ला होते हुए मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद चालक से रेत की रॉयल्टी के बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया। प्रत्यक्षदर्शी आसिफ ने खनिज इंस्पेक्टर को डंपर में भरी रेत और उसके सड़क में धंसने की सूचना दी।
हालांकि, अधिकारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि गुजरात से रॉयल्टी वाली रेत आती है और वह अवकाश पर होने के कारण बाहर हैं।




