Jabalpur News: जबलपुर के संजीवनी नगर क्षेत्र स्थित गुजराती कॉलोनी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रसोईघर में 7 फीट लंबा जहरीला सांप दिखाई दिया. बताया गया कि सांप गैस सिलेंडर के पीछे छिपा बैठा था, जबकि घर की महिलाएं भोजन बना रही थीं. बच्चों ने सांप को देखा तो घर में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया.