हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव: भगवान गिरिराज की महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र – Harda News

हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया अन्नकूट महोत्सव:  भगवान गिरिराज की महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र – Harda News


हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने रविवार शाम को एक निजी गार्डन में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर भगवान गिरिराज को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

.

महोत्सव में संत शिरोमणि संत ब्रह्मचारी महाराज नेमावर ने उपस्थित होकर समाज के लोगों को आशीर्वचन दिए। उनके आगमन पर समाज के विद्वान पंडितों ने स्वस्तिक वाचन मंत्रों से स्वागत कर पुष्प वर्षा की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमित कुमार मिश्रा भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

अन्नकूट महोत्सव का शुभारंभ भजनों के साथ हुआ। गायक सुदीप मिश्रा और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। महाआरती के बाद सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने विप्र बंधुओं से सामाजिक एकता बनाए रखने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर संगठन के सचिव लोकेश शर्मा, उत्तम तेनगुरिया, महिला संगठन की अध्यक्ष विनीता राजौरिया, अदिति गुरु, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा संगठन के अध्यक्ष विवेक बादर, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

देखिए तस्वीरें…



Source link