Viral Video: सीधी में सड़क के बीचोबीच में हैंडपंप, बाउंड्री के साथ सीढ़ी भी बनाई, हैरान कर देगा मामला!

Viral Video: सीधी में सड़क के बीचोबीच में हैंडपंप, बाउंड्री के साथ सीढ़ी भी बनाई, हैरान कर देगा मामला!


Last Updated:

Sidhi Viral Video: सीधी के ग्राम डोलकोठार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क के बीचोबीच हैंडपंप नजर आ रहा है. प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी इस सड़क ने पंचायत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Sidhi News: सीधी जिले के ग्राम डोलकोठार में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनी सड़क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. वजह है सड़क के बीचोबीच खड़ा एक हैंडपंप. सड़क निर्माण के दौरान इस हैंडपंप को हटाने के बजाय उसके ऊपर से ही सड़क निकाल दी गई. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

हैंडपंप को सड़क में समेटा गया, बनाई सीढ़ियां
यह सड़क बैगा बस्ती को जोड़ती है. ग्राम पंचायत डोलकोठार द्वारा निर्मित की गई है. ग्रामीणों के अनुसार यह हैंडपंप लगभग 10 परिवारों के लिए पानी का एकमात्र स्रोत था. सड़क बनाते समय सरपंच मनोज बैगा और सचिव मोतीलाल साकेत ने हैंडपंप को हटाने के बजाय सड़क के नीचे गड्ढा खोदकर उसे नीचा कर दिया. इतना ही नहीं पानी भरने में सुविधा के लिए हैंडपंप तक पहुंचने हेतु सीढ़ियां भी बनाई गईं और उसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर लोहे के खंभे लगाए गए.

ग्रामीणों ने किया विरोध, फिर भी बनी सड़क
ग्राम के निवासी सचिन सिंह ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस निर्माण कार्य का विरोध किया था. उन्होंने कहा हमने कई बार कहा कि हैंडपंप को हटाया जाए क्योंकि यह पानी का एकमात्र स्रोत है, लेकिन पंचायत ने हमारी बात नहीं मानी और सड़क उसी के ऊपर से निकाल दी. अब ग्रामीणों को रोजाना उसी सड़क के बीचोबीच बने गड्ढे में उतरकर पानी भरना पड़ता है.

जिम्मेदार बोले – हैंडपंप हटाना हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं
इस मामले में ग्राम सचिव मोतीलाल साकेत ने सफाई देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पुरानी सड़क की दिशा में ही किया गया है और हैंडपंप हटाना उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता. वहीं जनपद सीईओ चंदूलाल पनिका और एसडीएम राकेश शुक्ला दोनों ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है.

जांच के आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
एसडीएम राकेश शुक्ला ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि यह वीडियो अभी मेरे संज्ञान में आया है. यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पीएम जनमन योजना से बनी है. मामले की जांच करवाई जाएगी और जहां लापरवाही पाई जाएगी वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने न केवल पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि योजनाओं के काम में कैसे कभी कभी जुड़ाव की जगह जुगाड़ कर दिया जाता है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सड़क के बीचोबीच में हैंडपंप, बाउंड्री के साथ सीढ़ी भी बनाई, हैरान करेगा मामला



Source link