बैतूल में गुरु तेगबहादुर का लाइट-साउंड शो 28 अक्टूबर को: पंजाब से आए 30 कलाकार प्रेरणादायक प्रस्तुति देंगे – Betul News

बैतूल में गुरु तेगबहादुर का लाइट-साउंड शो 28 अक्टूबर को:  पंजाब से आए 30 कलाकार प्रेरणादायक प्रस्तुति देंगे – Betul News



बैतूल में श्री गुरु तेगबहादुर महाराज के 350वें शहीदी पूरब के उपलक्ष्य में भव्य लाइट एंड साउंड शो होगा। यह कार्यक्रम मंगलवार को शाम 7 बजे से जयवंती हक्सर कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। इसका संयुक्त आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा और पंजाबी साहित्य अकादमी

.

‘धर्म हेतु साका जिनि किया’ शीर्षक से होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर साहिब और उनके साथियों के सर्वोच्च बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है। यह ऐतिहासिक प्रस्तुति हिंदी भाषा में होगी, ताकि गुरु महाराज के मानवता की रक्षा के लिए किए गए योगदान का संदेश हर धर्म और समाज तक पहुंच सके।

इस मंचन में पटियाला से आए 30 कलाकार अपनी अद्भुत प्रस्तुति देंगे। इसमें अत्याधुनिक साउंड, लाइटिंग और विजुअल तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। मंचन में गुरु साहिब के जीवन, त्याग और बलिदान की प्रेरणादायक झलकियां दिखाई जाएंगी।

गुरुद्वारा कमेटी बैतूल ने समस्त बैतूलवासियों से इस ऐतिहासिक प्रस्तुति को देखने के लिए उपस्थित होने का निवेदन किया है।



Source link