भरोसा जीतकर वाहन लेता और फिर गायब हो जाता: मंदसौर में बदमाश से एक करोड़ कीमत के 21 वाहन बदामद; सोशल मीडिया से करता था पहचान – Mandsaur News

भरोसा जीतकर वाहन लेता और फिर गायब हो जाता:  मंदसौर में बदमाश से एक करोड़ कीमत के 21 वाहन बदामद; सोशल मीडिया से करता था पहचान – Mandsaur News


मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस ने रविवार को अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के मामलों में लिप्त मास्टरमाइंड आरोपी रोहित मीणा को गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस ने आरोपी से 21 चारपहिया वाहन, वाहन से जुड़े दस्तावेज़ और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।

लोगों को सोशल मीडिया पर फंसाता था टीआई आरसी दांगी के मुताबिक भानपुरा, नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और राजस्थान के झालावाड़, कोटा व बूंदी जिलों में आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप पर विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेता था।

वह पीड़ितों को “8 लाइन और पवन चक्की पर वाहन किराए से लगाने” और हर महीने अच्छी आमदनी का लालच देता था। भरोसा जीतने के बाद वह उनसे पिकअप, ट्रैक्टर, ट्रॉली, बोलेरो, स्कॉर्पियो, टैंकर और अन्य वाहन किराए पर लेने के बहाने लेकर गायब हो जाता था।

शिकायतें बढ़ने पर थाना भानपुरा में कई लोगों ने आवेदन दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दांगी ने एक विशेष टीम गठित की, जिसमें उपनिरीक्षक जोरसिंह डामोर और सहायक उपनिरीक्षक सुनील तोमर शामिल थे। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

21 वाहन बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 21 वाहन बरामद किए, जिनमें 10 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली, 3 पिकअप, 2 बोलेरो, 1 स्कॉर्पियो, 1 अल्टो कार और 1 पानी टैंकर शामिल हैं। इनकी कुल कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरवी रखे और बेचे गए अन्य वाहनों की जानकारी भी जुटा रही है।

किराए की दुकान से चलाता था फर्जी कारोबार आरोपी रोहित मीणा (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम कुकड़ेश्वर, थाना भानपुरा, कक्षा 10वीं तक शिक्षित है। वह ग्राम बाबुलदा में पिछले कुछ वर्षों से किराए की दुकान में “अंतरिक्ष ऑटो डील” नाम से वाहन खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। करीब छह महीने से उसने दुकान बंद कर रखी थी और सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर लोगों को ठगने लगा था।



Source link