लखेरा समाज ट्रस्ट ने स्कीम नंबर 9 स्थित पूज्य चेना माता कुशला माता मंदिर में रविवार रात ‘दीपावली मिलन समारोह’ और ‘अन्नकूट प्रसादी’ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर सामाजिक सौहार्द से भर गया।
.
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। समाज की महिलाओं और बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए।
महिलाओं ने चेना माता कुशला माता मंदिर में भजन-कीर्तन किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। रविवार रात को ‘अन्नकूट प्रसादी’ का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में लखेरा समाज के सदस्यों ने दीपावली मिलन समारोह में एक साथ प्रसादी ग्रहण की।
इस दीपावली मिलन समारोह में जिले भर से समाजजन एकत्रित हुए और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। दीपावली के अवसर पर चेना माता कुशला माता मंदिर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था।

