Last Updated:
Ishan Kishan Bowling: इशान किशन दो साल से टीम इंडिया से बाहर हैं. अपनी एक बेवकूफी के चलते वो भारतीय क्रिकेट टीम में जगह गंवा बैठे. अब वो देश के लिए खेलने का एक मौका पाने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं. रणजी ट्रॉफी में झारखंड के कप्तान गेंदबाजी करते हुए नजर आए.
नई दिल्ली. भारतीय टीम मैनेजमेंट से पंगा ले चुके इशान किशन करीब दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्हें अजीत अगरकर और गौतम गंभीर की जोड़ी दोबारा भारतीय क्रिकेट टीम में मौका देगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा. खैर, इशान वापसी के लिए वो हर पैंतरा अपना रहे हैं, जिससे कम से कम एक और चांस दिया जाए. जब इशान टीम इंडिया के लिए खेलते थे तो उनकी भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज की थी. मौजूदा वक्त में विकेटकीपर की स्पेशलिटी के साथ वापसी कर पाना संभव नजर नहीं आता. यही वजह है कि करीब दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इशान रणजी ट्रॉफी मैच में गेंदबाजी में हाथ आजमाते नजर आए.
इशान ने दो ओवर की गेंदबाजी
इशान किशन इस वक्त झारखंड बनाम विदर्भ मैच में अपनी होम टीम के लिए खेल रहे हैं. रविवार को वो बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाने से चूक गए थे. झारखंड की पूरी टीम मैच में 332 रनों पर ऑलआउट हो गई. जवाब में आज विदर्भ की टीम ने महज दो विकेट के नुकसान पर ही 239 रन बना लिए हैं. झारखंड को मैच में जल्द से जल्द विकेट निकालने की दरकार है. रेगुलर बॉलर ऐसा नहीं कर पा रहे थे. यही वजह है कि कप्तान इशान किशन ने खुद गेंदबाजी करने का जिम्मा उठाया. इशान ने आज मैच में दो ओवर गेंदबाजी की और दो की शानदार इकनॉमी से कुल चार रन दिए. यह पहला मौका है जब इशान रणजी क्रिकेट में गेंदबाजी कर रही हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने कभी गेंदबाजी नहीं की है. एकमात्र गेंद उन्होंने आईपीएल में फेंकी है, जिसमें इशान ने चौका खाया था.
BOWLER ISHAN KISHAN IS BACK🔥
Ishan Kishan bowled 2 overs in today’s ranji trophy match of Jharkhand vs Vidarbha.
His economy was just 2; second highest among bowlers today 🙌🏼#IshanKishan pic.twitter.com/SJQDwphMhx