मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में बच्ची के नाना दुर्गालाल बंजारा (70) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दुर्गालाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जे
.
आरोप है कि दुर्गालाल ने अपनी नातिन प्रियंका बगाड़ा का टाइफाइड की बीमारी का इलाज कराने के बजाय उसके शरीर पर गर्म लोहे की सुई से दाग दिया, जिससे संक्रमण फैलने से बच्ची की मृत्यु हो गई।
ये है पूरा मामला
यह घटना 12 अक्टूबर 2025 की है। बच्ची के पिता बबलू बगाड़ा (21) निवासी ग्राम ढाबला माधोसिंह ने पुलिस को अपनी बेटी प्रियंका की मृत्यु की सूचना दी। बबलू ने बताया कि उनकी पत्नी रिंकुबाई अपनी बेटी प्रियंका के साथ अपने मायके ग्राम तीन टापरी में रह रही थी।
उन्हें नायक के फोन से बच्ची की मौत की खबर मिली, जिसके बाद उन्होंने शामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और बच्ची का पोस्टमॉर्टम शामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया।
जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका की टाइफाइड बीमारी के दौरान उसके नाना दुर्गालाल ने डॉक्टरी इलाज कराने के बजाय तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया। उन्होंने बच्ची के शरीर पर गर्म लोहे से दाग दिया, जिससे घावों में गंभीर संक्रमण फैल गया और बच्ची की जान चली गई।