Startup Story: माता-पिता नहीं थे तैयार, नौकरी छोड़ शुरू किया फूड स्टार्टअप, फिर हुआ कमाल

Startup Story: माता-पिता नहीं थे तैयार, नौकरी छोड़ शुरू किया फूड स्टार्टअप, फिर हुआ कमाल


Last Updated:

Inspiring Story: भोपाल के युवक करण सिंह ने कमाल कर दिया है. अपनी एकाउंटेंट की 30 हज़ार की नौकरी छोड़कर ठेले पर जंबो सैंडविच बेचना शुरू किया है और अब भोपालियों को ये स्वाद भा रहा है, देखिए आख़िर कितना लगा खर्च और आखिर क्यों माता-पिता के मना करने के बाद भी मालिक बनने की ठानी? सबकुछ इस खास रिपोर्ट में.

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी ही तेजी के साथ स्टार्टअप कल्चर उड़ान भरने लगा है. जिसमें बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं. इसके साथ ही झीलों के इस खूबसूरत शहर में फूड की डिमांड भी बढ़ी है. भोपाल में तेजी से बदलते नौकरी और स्टार्टअप कल्चर के माहौल को देखते हुए राजधानी के ही एक युवक से रहा नहीं गया और भानपुर-करोंद निवासी करण सिंह ने अपने मालिक बनने के जज्बे के आगे वो कर दिखाया जो ज्यादातर लोग सिर्फ सोचते हैं.

भोपाल में पिछले कुछ समय से खाने-पीने का स्ट्रीट फूड कल्चर तेजी से आगे बढ़ा है. इसी को देखते हुए युवा करण सिंह ने अपनी एकाउंटेंट की 30 हजार रुपये महीने वाली नौकरी छोड़कर श्री साईं जम्बो सैंडविच का फूड स्टार्टअप शुरू किया है. वो बताते हैं कि, मैं एक कंपनी में हिसाब किताब देखता था. वहीं से मेरा भी बिजनेस में रुझान आया लेकिन क्या है कि, मालिक बनने से पहले नौकर बनना पड़ता है.

मालिक बनने लगा दिया 1 लाख, माता-पिता ने किया था मना 
अपना जम्बो सैंडविच का छोटा फूड स्टार्टअप चलाने वाले करण सिंह बताते हैं कि, नौकरी छोड़कर ये खुद का काम करने के लिए माता-पिता ने मना किया था लेकिन मुझे मालिक बनना था. इसके लिए मैंने 1 लाख रुपये तक खर्च कर दिए हैं. अब कभी 1-2 हजार की बिक्री भी होती है तो कभी-कभी 300 रूपये भी मिलते हैं लेकिन मालिक होने का सुकून है.

रिस्क लेने वाला ही मालिक, भोपाल में तेजी से बदला फूड कल्चर
भोपाल के फूड कल्चर को लेकर करण बताते हैं कि, अभी कुछ साल पहले तक भोपाल में बस चाय वगैरा ही चलती थी लेकिन अब भोपाल में सब कुछ मिलने लगा है और जो नही मिलता है वो मिलने लगेगा. इसके साथ ही को कहते हैं कि, जो रिस्क ले सकता है. वही मालिक बनता है वरना तो नौकर और नौकरी में सिर्फ एक मात्रा का फर्क है.

जम्बो सैंडविच का यूनिक फ्लेवर
राजधानी भोपाल में मिलने वाले जम्बो ग्रिल्ड सैंडविच काफी पसंद किया जा रहा है. जिसका अजब फ्लेवर काफी वायरल है. इस सैंडविच में पनीर, सब्जी, सेव नमकीन और कई मसाले डाले जाते हैं.

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

माता-पिता नहीं थे तैयार, नौकरी छोड़ शुरू किया फूड स्टार्टअप, फिर हुआ कमाल



Source link