- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Incident Near Sheetal Das Bagiya Of Bhopal; The Age Of The Innocent Is Being Told One Year, Could Not Be Identified, The Police Feared Murder
भोपाल26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में गोताखोरों ने शुक्रवार सुबह मासूम का शव पानी से निकाला।
- डूबने से मौत की आशंका, पुलिस थानों में गुमशुदा बच्चों के रिकॉर्ड खंगाल रही
भोपाल के बड़े तालाब किनारे शीतलदास की बगिया के पास शुक्रवार सुबह पानी में एक मासूम का शव मिला है। उसकी उम्र करीब एक साल बताई जाती है। बच्ची की मौत डूबने से होने की आशंका है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। तलैया पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए, दूसरे थानों से गुम हुए बच्चों का रिकॉर्ड निकलवा रही है। पुलिस को हत्या की आशंका लग रही है।

मासूम के दोनों हाथ ऊपर की तरफ अकड़े हुए हैं। ऐसे में उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गोताखोरों को शीतलदास की बगिया के पास पानी में एक बच्ची का शव मिला। गोताखोरों ने बच्ची को बाहर निकाला। मासूम की उम्र करीब एक साल बताई जाती है। उसके पैर में पायल और दोनों हाथ में काले रंग के कड़े हैं। बदन पर पीले रंग की एक फ्रॉक भी है।
गोताखोर आसिफ ने बताया कि जिस तरह से बच्ची के हाथ अकड़े हुए हैं, उससे संभावना है कि उसकी डूबने से मौत हुई है। इस मामले में अब तक कोई भी सामने नहीं आया है। तलैया पुलिस के अनुसार किसी ने भी किसी बच्ची की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई है। अस्पताल और अन्य जगहों से बच्चों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है।
यहां शुक्रवार को काफी लोग आए थे
शुक्रवार को शीतलदास की बगिया में पितृ पक्ष में काफी लोग आए थे। लोगों की संख्या करीब 400 रही होगी। सुबह से लेकर शाम तक प्रशासन भी यहां मौजूद रहा। ऐसे में कोई घटना की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। किसी ने अपनी बच्ची के गुम होने की शिकायत भी पुलिस से नहीं की। पुलिस अब इस मामले में हत्या के एंगल से जांच कर रही है।
0