छिंदवाड़ा की मेन पाइपलाइन में लीकेज: आज शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बंद; निगम ने की पानी स्टोर करने की अपील – Chhindwara News

छिंदवाड़ा की मेन पाइपलाइन में लीकेज:  आज शहर के कई इलाकों में पानी सप्लाई रहेगी बंद; निगम ने की पानी स्टोर करने की अपील – Chhindwara News



छिंदवाड़ा शहर में धरम टेकड़ी जलागार से पानी सप्लाई करने वाली 400 एमएम की मेन राइजिंग लाइन में सोमवार को कालीबाड़ी रोड के पास लीकेज हो गया। नगर निगम इस पाइपलाइन की मरम्मत का काम आज, मंगलवार 28 अक्टूबर को करेगा, जिसके चलते पूरे दिन शहर के कई इलाकों में

.

मरम्मत के कारण इन टंकियों से सप्लाई रहेगी बाधित नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण शहर की कई पानी की टंकियों से सप्लाई बाधित रहेगी। इसमें मोक्षधाम टंकी, बीटीआई टंकी, खजरी टंकी, आर्केंस टंकी, वृद्धा आश्रम टंकी, जलतरंग टंकी, हाउसिंग बोर्ड टंकी, भायेदे कॉलोनी टंकी, सर्किट हाउस टंकी, परतला टंकी, पोआमा टंकी और देहात थाना टंकी से जुड़ी जलप्रदाय व्यवस्था शामिल है।

इन वार्डों में नहीं आएगा पानी इन टंकियों से सप्लाई होने वाले वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 45, 47 और 48 में आज दिनभर जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

निगम की अपील: पानी स्टोर करें, संयम से करें उपयोग नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल का उपयोग संयमपूर्वक करें और अपनी आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण पहले से कर लें, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link