भारत को मिला मोहम्मद शमी जैसा कातिलाना बॉलर! पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देता है जम्मू-कश्मीर का जवान

भारत को मिला मोहम्मद शमी जैसा कातिलाना बॉलर! पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देता है जम्मू-कश्मीर का जवान


Indian Cricket Team: रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए मुकाबले में जम्मू और कश्मीर की क्रिकेट टीम ने एक शानदार प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज आकिब नबी की सनसनीखेज गेंदबाजी के दम पर टीम ने श्रीनगर के शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान पर एक पारी से प्रभावशाली जीत दर्ज की. आकिब की खतरनाक स्पैल ने राजस्थान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. नबी ने मददगार परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए गेंद में भरपूर सीम मूवमेंट हासिल किया और स्विंग से विपक्षी टीम को परेशान किया.

आकिब नबी का जोरदार प्रदर्शन

आकिब नबी ने 11 ओवर में महज 24 रन देकर 7 विकेट के शानदार आंकड़े के साथ सबका दिल जीत लिया. राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई.  युवा तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह (8.5 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट) का उन्हें अच्छा साथ मिला. जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 282 रन बनाए थे. इसके बाद राजस्थान की टीम पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 89 रन पर ढेर हो गई थी. भारतीय क्रिकेट में हाल के दिनों में आकिब अली का नाम तेजी से ऊपर आया है. उन्होंने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 55 रन बनाए.

Add Zee News as a Preferred Source


कौन हैं आकिब नबी?

28 साल के तेज गेंदबाज आकिब जम्मू-कश्मीर के बारामूला के रहने वाले हैं. वह 28 साल के हैं और अब तक 33 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19.92 की औसत से 837 रन बनाए हैं. उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है. गेंदबाजी में उनका रिकॉर्ड और ज्यादा जबरदस्त है. आकिब ने 113 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 11 बार पारी में 5 या उससे अधिक और 3 बार मैच में 10 से अधिक विकेट झटके हैं. 29 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 42 और 27 टी20 मैचों में 28 विकेट हैं.

ये भी पढ़ें: ​क्रिकेट का सबसे धांसू रिकॉर्ड… ‘किंग कोहली’ ने 2 बार लगाई जान, लेकिन क्रॉस नहीं कर सके लाइन

शिक्षक के बेटे हैं आकिब

आकिब कश्मीर में एक स्कूल शिक्षक के बेटे हैं. वह पढ़ाई में अच्छे थे.  बारामूला में कोई कोचिंग की व्यवस्था नहीं थी. उन्होंने अपना पहला लाल गेंद वाला क्रिकेट 19 साल की उम्र के बाद ही खेला. आकिब ने 2020 में जम्मू-कश्मीर के लिए पहल फर्स्ट क्लास मैच खेला था. उससे दो साल पहले उन्होंने लिस्ट ए मैचों में एंट्री की थी. आकिब की स्पीड ज्यादा नहीं है, लेकिन स्विंग की बदौलत वह ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: ड्रेसिंग रूम में अचानक गिर गए थे श्रेयस अय्यर, खतरे में थी जान, BCCI मेडिकल टीम ने फिर…

दिग्गजों का किया शिकार, डेल स्टेन-बुमराह के फैन

पिछले सीजन में मुंबई के धुरंधर बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे को आउट करने के बाद वह चर्चा में आए. वह डेल स्टेन और जसप्रीत बुमराह को काफी पसंद करते हैं. हालांकि, यह अजीब है कि किसी आईपीएल टीम ने उन्हें नहीं बुलाया. अंडर-23 में सौराष्ट्र के खिलाफ नाइट वॉचमैन के तौर पर उन्होंने शतक लगाया था. 2016 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए पंजाब कोल्ट्स के खिलाफ पांच विकेट लेकर शुरुआत की थी, हालांकि लाल गेंद से खेलने का उनका हुनर ​​पिछले 2-3 सालों में ही निखर कर आया है. उनके बारे में कहा जाता है कि वह मोहम्मद शमी के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. शमी की तरह उनकी गेंदबाजी टीम को भरोसा दे सकती है. अब देखना है कि उन्हें कब मौका मिलता है.



Source link