IND vs AUS: 21.16 का औसत और 127 रन… शुभमन गिल को चेतावनी, बेंच पर इंतजार में विस्फोटक ओपनर

IND vs AUS: 21.16 का औसत और 127 रन… शुभमन गिल को चेतावनी, बेंच पर इंतजार में विस्फोटक ओपनर


IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में महज कुछ ही घंटे बाकी हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाले एशियन चैंपियंस ने इस सीरीज के लिए कमर कस ली है. लेकिन टीम के उप कप्तान शुभमन गिल को सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अलर्ट दे दिया है. एशिया कप में शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके जबकि उनकी वजह से संजू सैमसन का डिमोशन हुआ और उन्हें मिडिल ऑर्डर में भेजा गया. 

एशिया कप में कैसा रहा रिकॉर्ड?

शुभमन गिल ने एशिया कप में 7 पारियां खेली जिसमें उनके बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. उनके बल्ले से महज 127 रन निकले जबकि औसत 21.16 रहा. जिसके बाद से ही उनकी फॉर्म पर सवाल उठे हैं. वहीं, वनडे कप्तान बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी गिल पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भविष्य में टेस्ट और वनडे के बाद टी20 के भी कप्तान बन सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


पूर्व क्रिकेटर ने दिया अलर्ट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘यह सीरीज शुभमन गिल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. जब उन्हें वनडे कप्तान बनाया गया था, तब भी वे ज्यादा रन नहीं बना पाए. वह सिर्फ एक सीरीज थी, तो ज्यादा जजमेंट नहीं करना चाहिए, लेकिन अब उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा. कई खिलाड़ी लाइन में इंतजार कर रहे हैं. संजू सैमसन ने ओपनिंग की और अच्छा किया लेकिन अब उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने को कहा जा रहा है. यह उनके साथ थोड़ा अन्याय जैसा लगता है. इससे गिल पर अतिरिक्त दबाव आता है.’

ये भी पढ़ें… ​ODI में नहीं मिला मौका… अब डोमेस्टिक में जवाब देगा ये डबल सेंचुरियन? व्हाइट बॉल से धीरे-धीरे कट रहा पत्ता

जायसवाल कर रहे इंतजार

आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर भी गिल पर दबाव बताया. उन्होंने कहा, ‘यशस्वी जायसवाल भी इंतजार कर रहा है. उसे लगेगा कि उसे मौका मिलना चाहिए और वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. बेंच पर जायसवाल का होना भी दबाव बनाता है.’ टीम में उथल-पुथल को लेकर लगातार गौतम गंभीर और अजीत अगरकर रडार पर हैं. 



Source link