किआ सोनट कार के अलग-अलग वेरिएंट के दाम यहां करें चेक:
Kia Sonet 1.2-litre Petrol HTE (5MT) – Rs 6.71 Lakh
Kia Sonet 1.2-litre Petrol HTK (5MT) – Rs 7.59 LakhKia Sonet 1.2-litre Petrol HTK+ (5MT) – Rs 8.45 Lakh
Kia Sonet 1.0-litre Turbo Petrol HTK+ (6MT) – Rs 9.49 Lakh
Kia Sonet 1.0-litre Turbo Petrol HTK+ (7DCT) – Rs 10.49 Lakh
Kia Sonet 1.0-litre Turbo Petrol HTX (6MT) – Rs 9.99 Lakh
Kia Sonet 1.0-litre Turbo Petrol HTX+ (6MT) – Rs 11.65 Lakh
Kia Sonet 1.0-litre Turbo Petrol GTX+ (6iMT) – Rs 11.99 Lakh
Kia Sonet 1.5-litre Diesel WGT HTE (6MT) – Rs 8.05 Lakh
Kia Sonet 1.5-litre Diesel WGT HTK (6MT) – Rs 8.99 Lakh
Kia Sonet 1.5-litre Diesel WGT HTK+ (6MT) – Rs 9.49 Lakh
Kia Sonet 1.5-litre Diesel WGT HTX (6MT) – Rs 9.99 Lakh
Kia Sonet 1.5-litre Diesel WGT HTX+ (6MT) – Rs 11.65 Lakh
Kia Sonet 1.5-litre Diesel WGT GTX+ (6MT) – Rs 11.99 Lakh
Kia Sonet 1.5-litre Diesel VGT HTK+ (6AT) – Rs 10.39 Lakh
(All prices ex-showroom)
Compact SUV #KiaSonet Launched In IndiaFor Design, Features, Price, Variants and More Click 👉https://t.co/4rvJKRaeOL pic.twitter.com/34jxnJGjzY
— CNNNews18 (@CNNnews18) September 18, 2020
मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
किआ सॉनेट में वैसे तो काफी सारे फीचर्स दिए जाएंगे लेकिन अगर इसके प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इनमें बोस के प्रीमियम स्पीकर्स का सेटअप, यूवीओ कनेक्टेड एयर प्यूरीफायर, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है.
बुकिंग है शुरू
कंपनी ने नई Kia Sonet की बुकिंग को भी शुरू कर दिया है, इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अपने नजदीकी डीलरशिप के माध्मय से भी बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको 25,000 रुपये की राशि बतौर बुकिंग अमाउंट जमा करनी होगी.
इंजन और पावर
सॉनेट में 2 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा जिसमें पहला 1.2 लीटर का नॉन टर्बोचार्ज्ड इंजन है तो वहीं दूसरा 1.0 का टर्बो पेट्रोल यूनिट होगा. 1.2 लीटर का इंजन 84bhp की मैक्सिमम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. पेट्रोल इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा. वहीं टॉप स्पेक वाला 1.0 लीटर का इंजन 119bhp की पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. ये इंजन 7 स्पीड DCT या 6 स्पीड (iMT) इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हो सकता है.