Last Updated:
Greg Chappell back Chris Broad: टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने क्रिस ब्रॉड के इस दावे का समर्थन किया है कि उन्हें ओवर-रेट प्रतिबंधों के मामले में भारत के प्रति नरमी बरतने को कहा गया था.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने क्रिस ब्रॉड के इस खुलासे का समर्थन किया है कि स्लो ओवर रेट के लिए सौरव गांगुली के प्रति ‘नरमी’ बरतने का दबाव उन पर डाला गया था. मैच रेफरी ब्रॉड ने खुलासा किया है कि एक ताकतवर शख्सियत ने सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को स्लो ओवर रेट के जुर्माने से बचाने के तरीके खोजने के निर्देश दिए थे. ब्रॉड ने बताया कि भारत खेल के अंत में तीन या चार ओवर पीछे था जिसपर जुर्माने लगाया जाना था.बीसीसीआई के दबाव के कारण ब्रॉड ने कहा कि उन्हें बात माननी पड़ी.स्लो ओवर रेट को जुर्माने की सीमा से नीचे लाने के लिए समय में हेरफेर करना पड़ा.
चैपल ने बताया कि डालमिया ने गांगुली का निलंबन कम करने की पेशकश की थी ताकि वह श्रीलंका दौरे पर जा सकें. हालांकि, इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने इस ऑफर को ठुकरा दिया. चैपल ने कहा, ‘डालमिया ने उनका निलंबन कम करने की पेशकश की थी ताकि वह मेरे कार्यकाल की शुरुआत में श्रीलंका जा सकें. मैंने कहा नहीं, मैं सिस्टम को धोखा नहीं देना चाहता, उसे अपना समय पूरा करना होगा. डालमिया को लगा कि उसका न खेलना ठीक है.’
सौरव गांगुली पर पहली बार अप्रैल 2005 में जमशेदपुर में भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे के बाद क्रिस ब्रॉड ने जुर्माना लगाया था. इसके बाद उसी सीरीज में यही अपराध दोहराने के लिए प्रिंस ऑफ कोलकाता पर छह मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था. औपचारिक अपील दायर करने के बाद निलंबन को घटाकर चार मैचों का कर दिया गया था. इसके बाद दादा को दो और मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया. इस बार वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने. उसी साल सितंबर में 12 महीनों के भीतर गांगुली का यह दूसरा ओवर-रेट अपराध था.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें