ग्वालियर में जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी विभाग के एचओडी शिवम यादव व डॉक्टर गिरजा शंकर गुप्ता पर हॉस्पिटल की नर्सिंग ऑफिसर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्सिंग ऑफिसर का कहना है कि जब वह एचओडी के चेंबर में अपने आवेदन को मार्क कराने गई थी
.
इसके अलावा जातिगत गालियां भी दीं। बुरी नीयत से हाथ भी पकड़ा है। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजि विभाग के एचओडी के चेंबर की है। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने मामले की शिकायत कंपू थाना में की है। जिस पर कंपू थाना पुलिस ने दोनों डॉक्टर पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के घाटीगांव सिमरिया टांका के एक गांव में रहने वाली 27 वर्षीय युवती जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर पदस्थ है। नर्सिंग ऑफिसर ने मंगलवार शाम को कंपू थाना पहुंचकर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों के खिलाफ जातिगत अपमान, छेड़छाड़ के अलावा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न करने के लिए बाध्य करने की कोशिश की शिकायत की है।
पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने शिकायत की है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे के लगभग जब वह एचओडी नेफ्रोलॉजी विभाग सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल डॉ. शिवम यादव के चेंबर में अपने आवेदन पर मार्क कराकर रिसीविंग लेने गई थी तभी डॉ. शिवम यादव ने मेरे साथ अभद्रता की। डाॅ. शिवम यादव ने कहा कि जब तक तुम मेरी और डॉक्टर गिरिजा शंकर गुप्ता की बात नहीं मानोगी तब तक तुम ऐसे ही परेशान होती रहोगी। तुमको नोकरी करना है तो कंप्रोमाइज करना पड़ेगा। नहीं तो हम तुमको ऐसी जगह पहुंचा देंगे जहां तुमको नौकरी करना मुश्किल पड़ जाएगा। फिर जातिगत अपशब्द कहते हुए कहा कि जहां चाहे वहां शिकायत कर लो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। डॉक्टर गिरिजा शंकर को खुश रखने के लिए कहा इसके बाद डॉक्टर शिवम यादव का कहना था कि तुम डॉक्टर गिरिजाशंकर गुप्ता को खुश रखो (शारीरिक संबंध बनाने का बोलना)वो तुम्हारे मेडिकल सुपरीटेंडेट हैं। इसलिए तुम वहीं करो जो जो गिरिजा शंकर गुप्ता कहते हैं। यह कहते हुए डॉक्टर शिवम यादव ने नर्सिंग ऑफिसर का हाथ पकड़ लिया। किसी तरह नर्सिंग ऑफिसर अपना हाथ छुड़ाकर बाहर की तरफ भागी। पहले अपने मां-पिता को पूरी बात बताई फिर कंपू थाना पहुंचकर शिकायत की है। टीआई कंपू अमरसिंह सिकरवार ने बताया कि
एक महिला कर्मचारी ने दो डॉक्टर के खिलाफ आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
