थार से कुचलवाकर हत्या करवाने वाला BJP नेता गिरफ्तार: गुना के गणेशपुरा हत्याकांड में पुलिस ने पकड़ा; पूर्व CM दिग्विजय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे – Guna News

थार से कुचलवाकर हत्या करवाने वाला BJP नेता गिरफ्तार:  गुना के गणेशपुरा हत्याकांड में पुलिस ने पकड़ा; पूर्व CM दिग्विजय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे – Guna News



गुना जिले के फतेहगढ़ इलाके के गणेशपुरा में थार से कुचलवाकर युवक की हत्या के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुना पुलिस ने उसे फतेहगढ़ के पास एक देशी शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। उधर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी पीड़ि

.

मामला बमोरी विधानसभा के फतेहगढ़ इलाके के गणेशपुरा गांव का है। घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। रामस्वरूप नागर (40), उनकी पत्नी विनोद बाई नागर (38), राजेंद्र नागर (50), तनीषा नागर (17) और कृष्णा नागर (17) खेत की ओर जा रहे थे। तनीषा थोड़ी दूरी पर चल रही थी। इसी दौरान गांव के ही महेंद्र, जितेंद्र, कन्हैयालाल, लोकेश, नवीन सहित करीब 10-15 लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बताया गया कि पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर इन सभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार हमला इतना तेज था कि परिवार के सदस्यों को बचने का मौका ही नहीं मिला।

रामस्वरूप को लाठी-डंडों से पीटने के बाद जब वह जमीन पर गिर गया, तब आरोपियों ने थार वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए। वहीं इस दौरान जब घर की महिलाएं और दो नाबालिग किशोरियां बीच-बचाव के लिए आगे आईं, तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। परिवार का आरोप है कि दबंगों ने उत्तेजना और बदले की भावना में किशोरियों के कपड़े तक फाड़ दिए, जिससे वे शर्मनाक हालत में अस्पताल पहुंचीं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात लगभग 8 बजे रामस्वरूप नागर की मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कमिश्नर मनोज खत्री और आईजी अरविंद सक्सेना पहुंचे। ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि पूरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को चार लाख की सहायता राशि प्रदान की। वहीं शाम को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राघौगढ़ विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने एक आरोपी हुकुम सिंह ना को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो और आरोपियों जितेंद्र और लोकेश नागर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया था। देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र नागर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे फतेहगढ़ के पास एक शराब दुकान के पास से पकड़ा है।



Source link