स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते सीएम डॉ. मोहन यादव।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर पीएम श्री पर्यटन हेली सेवा के अंतर्गत भोपाल से उज्जैन हेलिकाप्टर रवाना होगा। यह इस सेवा की सांकेतिक शुरुआत होगी और नवंबर माह में ही नियमित रूप से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए हेलि
.
मध्यप्रदेश पर्यटन के माध्यम से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को रहवास और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार की शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि तीन क्षेत्रों में प्रथम क्षेत्र भोपाल से उज्जैन, इंदौर, मांडव और ओंकारेश्वर रहेगा। दूसरा क्षेत्र नर्मदापुरम जिले में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ ही छिंदवाड़ा जिले के तामिया और छतरपुर जिले में स्थित विश्व धरोहर स्थल खजुराहो होगा।
समत्व भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
तीसरी हेलिकाप्टर सेवा जबलपुर और कान्हा, पेंच और पन्ना राष्ट्रीय उद्यानों तक पर्यटकों के पहुंचने के लिए संचालित होगी। नवंबर माह में ही नियमित रूप से तीनों हेलिकाप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 2 एवं 3 नवम्बर की शाम सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन होगा। एक नवंबर को उद्योग विभाग की ओर से निवेश संबंधी दो वर्ष की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी एवं ऐप वॉश ऑन व्हील्स लाॅन्च किया जाएगा।
प्रदेश के स्थापना दिवस पर राजधानी और जिलों में विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रदेश में गत 2 वर्ष में अर्जित महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी विकास प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि लाल परेड ग्राउंड और रवीन्द्र भवन परिसर इन कार्यक्रमों के केंद्र होंगे। एक नवंबर को रवीन्द्र भवन में जहां 2 वर्ष में निवेश संवर्धन सहित अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी वहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश से अर्जित उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी।
इस अवसर पर डिजिटल सेवाओं, मध्यप्रदेश ई-सेवा और इन्वेस्ट एमपी 3.0 पोर्टल का लोकार्पण होगा। उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025 के तहत हुए कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। वर्ष 2026 के लिए आगामी वर्ष की थीम की घोषणा भी की जाएगी।
समृद्ध मध्यप्रदेश@ 2047 दृष्टि पत्र का विमोचन भी होगा। यह दृष्टिपत्र सुखद मध्यप्रदेश, संपन्न मध्यप्रदेश और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश की परिकल्पना पर आधारित है। लाल परेड मैदान भोपाल में महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंथन एवं प्रसिद्ध पार्श्वगायक जुवैन नोटियाल का गायन होगा।
ये खबर भी पढ़ें…
एमपी में सभी सरकारी नौकरी के लिए एक ही एग्जाम

मध्य प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक ही एग्जाम कराया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा- प्रदेश में रोजगार के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती हैं। इनमें समय लगता है, जिससे रोजगार मिलने में देरी होती है। हमने तय किया है कि यूपीएससी की तर्ज पर एक ही एग्जाम कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें