ग्वालियर में दिनदहाड़े 44-मिनट में साढ़े 9 लाख की चोरी: रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर से जेवर और कैश ले गए; CCTV में कैद हुए चोर – Gwalior News

ग्वालियर में दिनदहाड़े 44-मिनट में साढ़े 9 लाख की चोरी:  रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर से जेवर और कैश ले गए; CCTV में कैद हुए चोर – Gwalior News


रिटायर्ड बैंक मैनेजर के सूने घर में दाखिल होते दो संदेही चोर।

ग्वालियर में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के सूने घर के ताले चटकार चोर सिर्फ 44 मिनट में साढ़े नौ लाख रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात बहोड़ापुर के विनय नगर सेक्टर-4 में सोमवार दोपहर 3.17 बजे से 4.01 बजे के बीच हुई।

.

चोरी के समय रिटायर्ड बैंक मैनेजर अपने परिवार के साथ दिल्ली स्थित छोटे भाई के नए घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार को लौटने पर चोरी का पता चला। पास ही लगे CCTV कैमरे में चोर वारदात के लिए आते-जाते कैद हुए हैं। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

सूने घर से माल समेटकर भागते हुए चोर

शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर चार निवासी कमल कांत पुत्र राम अवतार मिश्रा रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। वह बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड हैं। 23 अक्टृूबर को वह दिल्ली में छोटे भाई नवीन मिश्रा के नव निर्मित मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए थे।

मंगलवार को वापस लौटे तो देखा कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर के मुख्य दरवाजे पर ताले लगे थे, लेकिन अंदर ताले टूटे पड़े हुए थे। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिनदहाड़े हुई चोरी जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो घर में लगे CCTV कैमरे और आसपास लगे CCTV में वारदात के लिए चोर आते और वारदात करते नजर आए हैं। सोमवार दोपहर दोपहर 3.17 बजे बाउंड्री वाल फांदकर चोर गिरोह अंदर दाखिल हुआ है और करीब 44 मिनट बाद 4.01 बजे बाहर निकले हैं।

यह सामान हुआ चोरी मकान मालिक ने पुलिस को बताया है कि चोर उनके घर से अलमारी में रखे गहने-कैश ले गए हैं। सूने घर से चोर सात तोला सोना, आधा किलो चांदी, 50 हजार रुपए नकद सहित लगभग साढ़े नौ लाख रुपए का सामान ले गए हैं।

थाना प्रभारी बहोड़ापुर जितेन्द्र तोमर ने बताया

QuoteImage

भाई के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने गए रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से चोर गहने-नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

QuoteImage



Source link