छतरपुर मेंकलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बड़ामलहरा विकासखंड के गांव वीरों स्थित शासकीय माध्यमिक शाला का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्रों की कम उपस्थिति देखकर उन्होंने असंतोष जताया और शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए।
.
कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति सार्थक ऐप और रजिस्टर के आधार पर जांची। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को घर-घर जाकर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
छात्रों से पूछा- समय पर मिल रहा ड्रेस और भोजन?
कलेक्टर ने कक्षा 7वीं और 8वीं के बच्चों से मध्याह्न भोजन और गणवेश राशि को लेकर भी जानकारी ली। छात्रों ने बताया कि उनके खातों में 600 रुपए गणवेश के जमा हो रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि छात्र नियमित वर्दी पहनकर आएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कलेक्टर से छात्रों से बातचीत की।
कलेक्टर ने छात्रों को-
• क्लास 7वीं के राजाराम लोधी को गुणनखंड समझाया
• क्लास 8वीं की सरोज रजक से “आकाश” का पर्याय पूछा
• ज्योति आदिवासी से “अश्व” के पर्याय का सही उत्तर मिलने पर प्रशंसा की
उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन और अनुशासन की प्रेरणा दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया, एसडीएम आयुष जैन, जनपद सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।