Raja Raghuvanshi News: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट सामने आया है. मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने हाल ही में अदालत में 790 पन्नों का आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है. जिसके बाद सभी पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं. पता ये भी चला कि 5 आरोपी सोनम रघुवंशी (पत्नी, मुख्य साजिशकर्ता), राज कुशवाहा (प्रेमी, हत्या का मुख्य आरोपी), आकाश राजपूत (राज का साथी), आनंद कुर्मी (राज का साथी), विशाल सिंह चौहान (राज का साथी) ने अभी अपना गुनाह कुबूल नहीं किया है. देखिए ये रिपोर्ट…