पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर दोहराया कि वे 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बुधवार को भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित दशहरा मैदान पर पूर्व सीएम ने गोपाष्टमी पर्व पर गो पूजन के साथ संकल्प सभा की। इस मौके पर कन्यापूजन के साथ गो स्तुति वाचन भी किया गया।
.
उमा भारती ने गो संवधन अभियान की शुरुआत की।
शहरों में कुत्ता-बिल्ली रख सकते हैं, गाय नहीं उमा भारती ने कहा कि गंगा और गो संवर्धन का काम चलता रहेगा और इसमें आम जनता को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि लाड़ली बहनों को एक-एक गाय दी जाए। शहरों में कुत्ता-बिल्ली रखने की इजाजत है, लेकिन गाय रखने की नहीं।
हाईवे और रोड पर फेंसिंग हो उमा भारती ने सरकार को सुझाव दिया कि हाईवे रोड पर फेंसिंग होनी चाहिए और पीछे चारागाह बनाए जाने चाहिए ताकि गायें सड़क पर न आएं। बंजर जमीन पर नए गोचर (चारागाह) भी बनाए जाने चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के संयोजक अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में गाेवंश आधारित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी समय में डेढ़ वर्ष तक निरंतर चलते रहेंगे।
सभा में गो पालन, गोचर भूमि संरक्षण, गोवंश आधारित खेती, गोशालाओं के आधुनिकीकरण, दूध आधारित ग्रामीण उद्योगों, और हर किसान के पास एक गाय जैसे 11 प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें राज्य सरकार और केंद्र को भेजा जाएगा।

उमा भारती के कार्यक्रम में पंडाल में लोगों की भीड़ रही।
2029 में चुनाव लडूंगी संकल्प सभा में उमा भारती ने कहा कि देश के नेताओं का गाय और मां गंगा के प्रति समर्पण जरूरी है। गाय और मां गंगा के प्रति मेरी ध्येय निष्ठा सर्व विदित है। इसलिए मां गंगा और गोवंश से जुड़े कामों को और प्रभावी बनाने के लिये मैं 2029 में फिर लोकसभा चुनाव लडूंगी। उमा भारती ने कहा कि जब तक देश में गौ संवर्धन नहीं होगा और गंगा निर्मल नहीं होगी, तब तक राम का काम अधूरा है। 4 नवंबर को प्रयागराज में गंगा का अभियान चलेगा अगले महीने 4 नवंबर से प्रयागराज में गंगा का अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गो गंगा संवर्धन का काम अपने हाथों से पूरा करने की अपील की है। राम का काम अब गो संवर्धन अभियान पर केंद्रित है। गाय सेकुलरिज्म के चक्कर में नहीं बच पा रही है, क्योंकि गाय की बात रखने पर मुसलमानों के नाराज होने का डर रहता है।
ये खबर भी पढ़ें…
उमा भारती बोलीं- 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए बुधवार को फिर कहा है कि मैं 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी। लड़ूंगी तो झांसी से ही लड़ूंगी। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की ही है। पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगी, मना नहीं करूंगी। पूरी खबर पढ़ें