एनएसयूआई ने छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को बैतूल कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन छात्र संघ चुनाव कराने, बैतूल मेडिकल कॉलेज को पीपीपी म
.
छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार: एनएसयूआई
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने कहा कि वर्ष 2017 से प्रदेश में छात्र संघ चुनावों पर रोक लगी हुई है, जिससे छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने छात्रों को प्रतिनिधित्व से वंचित कर लोकतंत्र पर हमला किया है। खान ने कहा कि सरकार ने बैतूल के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज का वादा किया था, लेकिन उसे पीपीपी मोड में स्वीकृत कर जनता से धोखा किया गया है।
छात्रवृत्ति घोटाले में कार्रवाई की मांग
जैद खान ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले में लाखों रुपए का गबन हुआ है। एक आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी, जो पूर्व प्राचार्य हैं और भाजपा नेताओं से जुड़े हैं, उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई इस मामले में न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी।
एनएसयूआई का कहना है कि यह आंदोलन केवल छात्रों का नहीं, बल्कि पूरे समाज के हित में संघर्ष है। इसका उद्देश्य सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जगाना है। संगठन का मानना है कि यह आंदोलन राज्य की शिक्षा नीति और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम साबित होगा।
छात्रों से की कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील
जिला अध्यक्ष जैद खान ने सभी छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शहीद भवन, शिवाजी चौक पर एकत्रित हों और आंदोलन में शामिल हों। उन्होंने कहा कि आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में होने वाला यह घेराव प्रदेश की छात्र राजनीति की दिशा तय करने वाला आंदोलन साबित हो सकता है।