ग्वालियर में इंजीनियर पति ने बिना तलाक की दूसरी शादी: सरकारी कर्मचारी महिला को रात घर से बाहर निकालता दिखा, CM से लगाई गुहार – Gwalior News

ग्वालियर में इंजीनियर पति ने बिना तलाक की दूसरी शादी:  सरकारी कर्मचारी महिला को रात घर से बाहर निकालता दिखा, CM से लगाई गुहार – Gwalior News


शासकीय महिला कर्मचारी ने पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है।

ग्वालियर में एक शासकीय महिला कर्मचारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके सरकारी इंजीनियर पति ने तलाक दिए बिना डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर ली है। पति ने अब भिंड से इंदौर नगर निगम में अपना तबादला करा लिया ह

.

महिला के पति का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह उसे अपशब्द कहते हुए घर से निकलने की बात कहता दिखाई दे रहा है।

2019 में हुई थी शादी

मुरैना जिले के राजस्व विभाग में कार्यरत स्मिता दंडोतिया ने बताया कि उनकी शादी 16 अप्रैल 2019 में भिंड निवासी इंजीनियर अमित शर्मा से हुई थी। स्मिता के अनुसार, नौकरी के कारण वह शनिवार-रविवार को मुरैना से भिंड जाती थीं, जिसके बाद अमित उनसे झगड़ा करने लगे।

स्मिता का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले फरवरी 2024 में अमित ने उत्तर प्रदेश की एक तनु नाम की लड़की से गुपचुप तरीके से शादी कर ली और जनवरी 2025 में एक प्राइवेट अस्पताल में उनके एक बच्ची भी हुई है।

इस पूरे मामले में ग्वालियर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) राजकिशोर त्रिपाठी पर अमित की नियम विरुद्ध मदद करने का आरोप है। राजकिशोर त्रिपाठी अमित के फूफा के छोटे भाई हैं।

इस संबंध में ग्वालियर पुलिस में ASI राजकिशोर त्रिपाठी के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। यह भी बताया गया है कि ASI राजकिशोर त्रिपाठी कुछ समय पहले मुरार अस्पताल में एक महिला पत्रकार से बदसलूकी के मामले में भी विवादों में रहे थे।



Source link