भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया… वर्ल्ड कप में किस टीम का दबंग रिकॉर्ड? सेमीफाइनल से पहले जान लीजिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया… वर्ल्ड कप में किस टीम का दबंग रिकॉर्ड? सेमीफाइनल से पहले जान लीजिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स


ICC Womens ODI World Cup 2025 2nd Semi Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला आज दोपहर 3:00 बजे से नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वह 2 नवंबर को वर्ल्ड कप फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. सेमीफाइनल मैच के लिए विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा की टीम इंडिया में वापसी हुई है. बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं ओपनर प्रतिका रावल टखने में चोट के चलते वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हैं. ऐसे में शेफाली को ‘गोल्डन चांस’ मिला है.

वर्ल्ड कप में किस टीम का दबंग रिकॉर्ड?

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है.वहीं, तीन मैच भारत ने जीते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1978 से अब तक कुल 60 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 49 मैच अपने नाम किए. वहीं, भारतीय टीम 11 मैच जीत सकी. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटे पहले होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

Add Zee News as a Preferred Source


स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पर जिम्मेदारी

भारत को इस मैच में ओपनर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बल्लेबाजी में उम्मीद होंगी. दीप्ति शर्मा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी टीम का साथ दे सकती हैं. उनके अलावा, क्रांति गौड़ से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई खेमे को बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर से बल्लेबाजी में आस होगी. गेंदबाजी में अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं.

येलो अलर्ट जारी किया गया

महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा सेमीफाइनल होगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जिस पिच को चुना गया है, उसमें श्रीलंका ने नवी मुंबई चरण की शुरुआत में बांग्लादेश के साथ खेला था. यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है. इस मैच से पहले नवी मुंबई में बारिश हुई है. बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगर मैच गुरुवार को खत्म नहीं होता, तो इसे ‘रिजर्व डे’ में खेला जाएगा.

दोनों टीमें

भारत की टीम

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़.

ऑस्ट्रेलिया की टीम

जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट्ट, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, एलिसा हीली, सोफी मोलिनक्स.



Source link