Gold-Silver Rate: लूट लीजिए… सोने के दाम धड़ाम, चांदी भी गिरी, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट

Gold-Silver Rate: लूट लीजिए… सोने के दाम धड़ाम, चांदी भी गिरी, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट


Gold-Silver Price 30 October: देशभर में दिवाली के बाद सोना लगातार गिर रहा है. आज भी सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 1610 रुपए की गिरावट दिखी है तो वहीं चांदी 1200 रुपए नीचे गिरी है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज गुरुवार (30 October) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 119,330 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 120,940 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 145,240 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 146,440 रुपए प्रति किलो

सोने में गिरावट का दौर जारी
देशभर में सोने के भाव पिछले दो हफ्तों में धड़ाम से नीचे गिरे हैं और ये कड़ी दिवाली के बाद से लगातार जारी है. जिसके बाद आज सोना 1490 रुपए सस्ता हुआ है. वहीं चांदी 1190 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है. देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं.

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 119,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 121,040 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 145,360 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 146,550 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link