MP के किसान गेंहू की इन किस्मों की करें खेती, झेल लेगी भयंकर आंधी-बारिश! कम पानी में भी होगा बंपर उत्पादन

MP के किसान गेंहू की इन किस्मों की करें खेती, झेल लेगी भयंकर आंधी-बारिश! कम पानी में भी होगा बंपर उत्पादन


Last Updated:

Wheat Cultivation: कम पानी में चमकदार गेहूं पाने के लिए किसान भाई कुछ खास वैरायटी का बो सकते हैं. कृषि एक्सपर्ट ने खुद इन वैरायटी के बारे में बताया है. जानें और बंपर पैदावार का लाभ लें. खास बात ये कि इन वैरायटी में रोग का डर भी नहीं होता. जानें सब…(रिपोर्ट: अनुज गोतम/सागर)

गेहूं का उपयोग भारत की हर रसोई में किया जाता है. लेकिन, इसको किसानों द्वारा 4 महीने कड़ाके की सर्दी में मेहनत कर खेतों में उगाया जाता है. इस समय गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है. सागर और बुंदेलखंड में लाखों हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जाती है.

Wheat Farming, Wheat Farming Tips, Wheat Zinc Sulphur Fertilizer, Wheat Sowing Tips, Farming, Khargone News, गेहूं खेती, गेहूं खेती टिप्स, गेहूं जिंक सल्फर खाद, गेहूं बुवाई टिप्स, खेती बाड़ी, खरगोन न्यूज

यहां का गेहूं भी काफी फेमस है. बड़ी-बड़ी बिस्किट कंपनियां सागर से सीधा गेहूं खरीदती हैं. जितनी अच्छी क्वालिटी चमकदार और वजनदार गेहूं होता है, उसकी उतनी अच्छी कीमत मिलती है. गेहूं की पैदावार भी अच्छी होती है. एक एकड़ की जगह से गेहूं में 25 से 30 क्विंटल तक का उत्पादन मिल जाता है.

गेहूं की खेती करने वाले किसान अलग-अलग वैरायटी की बुवाई करते हैं. बुंदेलखंड में अधिकांश और प्राय: दो से तीन पानी वाली फैसले ही किसान लगाते हैं. ऐसे में हम किसानों को गेहूं की टॉप 5 वैरायटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी खेती के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं.

बीज निगम सागर की प्रभारी अधिकारी नकुल प्रताप सिंह हजारी बताते हैं कि दो पानी और तीन पानी में उत्पादन देने वाली गेहूं की कई वैरायटी है, जो प्रति एकड़ 15 से 22 क्विंटल तक का उत्पादन दे जाती हैं. बीज निगम से अच्छा बीज प्रमाणित बीज उपलब्ध होता है.

Wheat cultivation, wheat sowing, wheat varieties, drought-tolerant wheat varieties, high-yielding wheat, wheat farming tips, गेहूं खेती, गेहूं बुवाई, गेहूं वैरायटी, कम पानी वाले गेहूं की वैरायटी, बंपर पैदावार वाला गेहूं, गेहूं खेती टिप्स

इसमें जो लोग फसल से भूसा भी बनाना चाहते हैं, उन्हें हाथ से कटाई करनी पड़ती है, इसलिए ऐसी के साथ 50 से 60 किलो प्रति एकड़ की दर से बुवाई करें. जो हार्वेस्टर से कटाई करवाते हैं वे 50 से 80 किलो तक की दर से बुवाई करें. इन गेहूं की हाइट 80 से 90 सेंटीमीटर होती है. साथ ही इनमें में किसी तरह का कोई रोग भी नहीं लगता. केवल सिंचाई करने के बाद यूरिया का छिड़काव करना पड़ता हैं.

नोट कर लें वैरायटी: (1) Hi -1633, 100 से 110 दिन की फसल, 15-20 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़ <br />(2) Hi -1634, 110 से 115 दिन की फसल, 18-20 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़. <br />(3) Hi -1636, 105 से 115 दिन की फसल, 18-20 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़.

गेहूं स्टोर करने से पहले क्या करें?

(4) Hi -1544 वैरायटी, 100 से 110 दिन की फसल, 20- 22 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़,<br />(5) MP 3465 – 110 से 120 दिन की फसल, 16 -20 कुंतल उत्पादन प्रति एकड़.<br />(6) DBW -120 दिन की फसल, जिसमें 18 से 22 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं.

homeagriculture

MP के किसान गेंहू की इन किस्मों की करें खेती, कम पानी में भी होगा बंपर उत्पादन



Source link