Last Updated:
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में प्रेमी युवक के साथ पकड़ी गई यूपी की रहने वाली नाबालिग लड़की ने हंगामा कर दिया. घरवालों के साथ न जाने की जिद पर अड़ गई और प्रेमी के साथ रहने की बात कह दी. वहीं, युवक हंगामा देख फरार हो गया. क्या है पूरा मामला, जानिए.
Rewa News: एमपी के रीवा में प्रेमी युवक के लिए एक नाबालिग प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है. सड़क के बीच प्रेमी के साथ घूमते मिली किशोरी को जब परिजनों ने पकड़ कर घर चलने को कहा तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और परिजनों की बजाय वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही. वहीं, मौका देख प्रेमी भाग निकला. सड़क पर चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच किशोरी के परिजन उससे वापस घर चलने की मिन्नते करते रहें, लेकिन किशोरी ने एक न मानी और आखिर में मौके पर पहुंची पुलिस नाबालिग को अपने साथ थाने ले गई, जबकि प्रेमी मौके से चंपत हो गया.
कहां का है पूरा मामला?
दरअसल, यह नजारा शहर के कोठी कंपाउंड परिसर में देखने को मिला, जहां नाबालिग लड़की अपने परिजनों की बजाय प्रेमी के साथ जाने की न सिर्फ जिद करती रही बल्कि जमकर हंगामा भी किया.
आपको बता दें, हंगामा कर रही लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है, जो रीवा के रहने वाले एक युवक को दिल दे बैठी और अब वह उसके साथ शादी रचाकर रहने की जिद कर रही है. हालांकि, परिजनों ने उसे काफी समझाया और मिन्नतें भी की. इस दौरान लड़की की मां रोती बिलखती भी नजर आई, लेकिन लड़की के सिर पर प्यार का भूत इस कदर सवार था कि उसे अपनी ही मां का दर्द समझ नहीं आया और उसने मां के साथ जाने से इनकार कर दिया. फिलहाल, पुलिस द्वारा लड़की को अपने साथ थाने लेकर आई, जहां उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है. रीवा का युवक मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था और प्रेमिका अपने परिवार के साथ वहीं रहती थी.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें