Last Updated:
Winter Fruits Plant Grow Tips at Home: सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं. हालांकि, यह फल बाजार में महंगे मिलते हैं. इसलिए हम आपको 3 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही बेहद आसानी से उगा सकते हैं.
सर्दी का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में ठंड के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट करना जरूरी है. इसके लिए आप अपनी डाइट में फलों को शामिल कर सकते हैं. ऐसे में यहां हम आपको 3 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर ही बेहद आसानी से उगा सकते हैं.

घर के गार्डन या बालकनी में आप स्ट्रॉबेरी का पौधा उगा सकते हैं. सर्दियों का ये फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, साथ ही इसका स्वाद भी अधिकतर लोगों को खूब पसंद आता है. गमले में स्ट्रॉबेरी लगाने के लिए सबसे पहले ऐसा गमला चुनें, जिसका आकार कम से कम 6-8 इंच हो. इसके बाद अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी चुनें, जिसमें पर्याप्त नमी और पोषक तत्व हों.

स्ट्रॉबेरी की एक स्वस्थ पौध चुनें जिसकी जड़ें मजबूत हों और पत्तियां हरी हों. आप चाहें तो बीज की मदद से भी पौधा उगा सकते हैं लेकिन उसमें थोड़ा अधिक समय लगता है. अब, गमले में मिट्टी भरें, इसमें स्ट्रॉबेरी की पौध लगाएं और अच्छी तरह से दबा दें.

गमले को किसी ऐसी जगह पर रखें जहां इसे कम से कम छह से आठ घंटे की सीधी धूप मिल सके. इसके अलावा पौधे में नमी बनाए रखने के हिसाब से इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें. इस तरह आप स्ट्रॉबेरी का पौधा गमले में लगा सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं.

अब बात करते हैं पपीता पौधे की जिसे आप पपीते को भी गमले में उगा सकते हैं. पपीते के पौधे पर 4-6 महीनों में फल आने लगते हैं. साथ ही इसे लगाना भी बेहद आसान है. आप पपीते के पौधे को भी आप स्ट्रॉबेरी के पौधे की तरह ही लगा सकते हैं.

इसके लिए नर्सरी से छोटा पपीता का पौधा खरीदें. इसे किसी कंटेनर या 18 इंच गहरे पौधे में लगा लें. आखिर में गमले को किसी ऐसी जगह रखें जहां इसे पर्याप्त धूप मिल सके और इसे समय-समय पर पानी देते रहें. आप चाहें तो थोड़े समय बाद पौधे में मिट्टी में खाद डाल सकते हैं. इससे पौधा और बेहतर तरीके से बढ़ता है.

इन सब से अलग आप घर की बालकनी में गमले के अंदर अंगूर का पौधा भी लगा सकते हैं. इस फल को उगाना भी बेहद आसान होता है. अंगूर को आप बीज या कटिंग, दोनों तरीके से ही उगा सकते हैं.

अगर आप कटिंग से अंगूर उगाना चाहते हैं, तो पौधे को नर्सरी से लाकर सीधा गमले में लगा दें और इसे किसी ऐसी जगह पर रखें, जहां 7 से 8 घंटे की सीधी धूप आती हो. जब पौधा हल्का बढ़ने लगे, तब इसमें पोषक तत्वों से भरा खाद मिलाएं और समय-समय पर पौधे में पानी डालते रहें.