After training women farmers, produce nutritious vegetables in home garden | महिला किसानों को प्रशिक्षण देकर बताया गृह वाटिका में पौष्टिक सब्जियों का करें उत्पादन

After training women farmers, produce nutritious vegetables in home garden | महिला किसानों को प्रशिक्षण देकर बताया गृह वाटिका में पौष्टिक सब्जियों का करें उत्पादन


इछावर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया में पोषण माह के तहत महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की कार्यक्रम साहायिका डॉ. कुसुम सुखवाल ने पोषण माह के पांच उद्देश्य के बारे में बताया। जिसमें की प्रथम हजार दिन, एनीमिया मुक्त भारत, पोषण के प्रति जागरूकता, स्वच्छता व डायरिया को कम करने के विषय पर विस्तार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्रामीण महिलाओं के साथ में चर्चा की।

कार्यक्रम में सहभागी इफको के क्षेत्रीय अधिकारी मनरेंद्र कुमार गृह वाटिका की किट का वितरणकिया। साथ ही अपने घरों के की गृह वाटिका में पौष्टिक सब्जियों का उत्पादन कर दैनिक आहार में शामिल करने जागरुक किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख जेके कनौजिया ने प्रतिभागियों को पोषण जो कि क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध सब्जियों व फलों में उपस्थित है। उनमें पौष्टिक तत्व काफी मात्रा में होता है। उनका उपयोग अपने दैनिक आहार में करते रहने व सब्जियों में जैविक खाद व जैविक दवाइयां का ही उपयोग करने के बारे में बताया। कार्यक्रम में लगभग 38 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 10 ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

0



Source link