Winter Health Tips: ठंड में रोज सुबह पिएं गुनगुना पानी, फिर देखिए कमाल! कई बीमारियां रहेंगी दूर, जानें तरीका

Winter Health Tips: ठंड में रोज सुबह पिएं गुनगुना पानी, फिर देखिए कमाल! कई बीमारियां रहेंगी दूर, जानें तरीका


Last Updated:

Winter Health Tips: एक्सपर्ट बताते हैं कि ठंड के दिनों में जब शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है, तब गुनगुना पानी सबसे सरल और असरदार उपाय है. यह शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है. जानें इसका सही इस्तेमाल…

Winter Health Tips: सर्दियों में अगर आप दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं. एक्सपर्ट मानते हैं कि ठंड के मौसम में गुनगुना पानी पीना शरीर को अंदर से गर्म रखता है और रोगों से बचाव करता है. यह एक छोटा सा हेल्थ सीक्रेट है, जो बड़ी बीमारियों को दूर रख सकता है.

बता दें कि सर्दियों के मौसम में शरीर का तापमान तेजी से गिरता है. ऐसे में हमारी मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ने लगता है. इसी कारण इस समय हार्ट अटैक, जोड़ों के दर्द और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. लेकिन हर सुबह गुनगुना पानी पीने की आदत इन परेशानियों से बचा सकती है.

सबसे सरल और कारगर उपाय
खरगोन के स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. धर्मेंद्र सिंह बताते हैं कि ठंड के दिनों में जब शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है, तब गुनगुना पानी सबसे सरल और असरदार उपाय है. यह शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है. गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है. ठंड में ज्यादातर लोग भारी भोजन करते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से ये दिक्कतें नहीं होतीं और पेट हल्का महसूस होता है.

गुनगुना पानी नेचुरल फैट बर्नर 
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संतोष मौर्य के अनुसार, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो भी गुनगुना पानी आपके लिए वरदान है. यह फैट को पिघलाने में मदद करता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गुनगुना पानी ‘नेचुरल फैट बर्नर’ की तरह काम करता है. सर्दियों में ठंडी हवा के कारण त्वचा रूखी हो जाती है. गुनगुना पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है और ग्लो बरकरार रहता है. यह शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है, जिससे चेहरा नेचुरल चमक से भर जाता है.

रोज सुबह पिएं एक गिलास पानी
गुनगुना पानी गले की खराश और कफ को भी कम करता है. ठंड लगने या हल्की सर्दी-जुकाम की स्थिति में यह तुरंत राहत देता है. साथ ही यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, जिससे शरीर संक्रमणों से लड़ने में सक्षम रहता है. डॉक्टरों का कहना है कि रोज सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा घटता है. यह शरीर को भीतर से एनर्जी देता है और दिनभर एक्टिव रखता है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में रोज सुबह पिएं गुनगुना पानी, फिर देखिए कमाल! कई बीमारियां रहेंगी दूर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link