Last Updated:
Raisen Crime News: सिलवानी में राजेश राजपूत ने पत्नी सुमन राजपूत पर अवैध कट्टे से गोली चलाई, घरेलू विवाद का कारण बताया जा रहा है. सुमन को भोपाल रेफर किया गया है. राजेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जानें पूरा मामला…
रिपोर्ट: दिनेश यादव
Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. पुलिस थाने से महज चंद कदम दूरी पर एक पति ने अवैध कट्टे से अपनी पत्नी पर गोली चला दी. हमलावर पति राजेश राजपूत जनपद कार्यालय में कर्मचारी है. वहीं, पत्नी सुमन राजपूत के हाथ में गोली लगने से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया. घटना पति-पत्नी के आपसी विवाद से प्रेरित बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के अनुसार, सिलवानी के वार्ड नंबर 5 में रहने वाले राजेश राजपूत और सुमन राजपूत के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे राजेश ने घरेलू झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर अवैध देशी कट्टे से फायरिंग कर दी. गोली सुमन के दाएं हाथ में लगी, जिससे वे खून से लथपथ हो गई. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और घायल को तुरंत सिलवानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया.
पति हिरासत में, कट्टा बरामद
घटना पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर दूर हुई, जो कानून व्यवस्था की पोल खोलती है. सिलवानी थाना प्रभारी ने बताया, “हमलावर राजेश को हिरासत में ले लिया गया है. उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है. पूछताछ में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.” परिजनों के अनुसार, राजेश पर पहले भी घरेलू हिंसा के आरोप लग चुके थे, लेकिन मामला रफा-दफा हो गया था.
पत्नी अब खतरे से बाहर
सिविल अस्पताल सिलवानी में प्राथमिक उपचार के बाद सुमन को भोपाल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें