- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Congress Leader’s Sooth Granddaughter On SDM’s Face; He Said Due To The Area Of Kamal Nath Being Discriminated Against Farmers
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छिंदवाड़ा में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।
- कमलनाथ का क्षेत्र होने की वजह से किसानों के साथ हो रहा है भेदभाव
- कांग्रेस नेता बंटी पटेल ने पदयात्रा निकाली थी, जिसका आज समापन हुआ था
छिंदवाड़ा में शुक्रवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नेता बंटी पटेल और पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बंटी पटेल ने किसानों को समझाने बाहर आए चौराई तहसील के एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर कालिख पोत दी। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने जवाबी कार्रवाई में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन वह भी सही तरीके से नहीं चल सकी। इस पर बेकाबू हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई।
कांग्रेस नेता और किसानों का कहना है कि छिंदवाड़ा कमलनाथ का क्षेत्र है, इसलिए यहां पर भेदभाव किया जा रहा है। पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्र गांव में स्थिति काफी गंभीर है। 742 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं साथ ही किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। मक्के का समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है।
मुंह पर कालिख पोतने की घटना को लेकर एसडीएम ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी शशांक गर्ग मौके पर रवाना हो गए। बंटी पटेल ने 60 प्रभावित गांवों की 200 किलोमीटर तक की पदयात्रा की है। जिसका शुक्रवार को समापन हुआ।
0