मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आज दतिया में ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान दो सब स्टेशन और 11 आबादी फीडरों पर बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। यह कटौती सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही है।
.
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उदगवां और बगेदरी सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।इसके अतिरिक्त, चिरूला, डगरई, बीकर 2, परासरी, गुजर्रा, सरसई, क्रेशर/परासुरा, औरीना, जैन मंदिर और ठकुरपुरा आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कटौती का यह समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि, कंपनी ने सूचित किया है कि आवश्यकतानुसार इस समय में बदलाव किया जा सकता है।