Need to repair erosion happening on river banks | नदी किनारे हो रहा कटाव मरम्मत करने की जरुरत

Need to repair erosion happening on river banks | नदी किनारे हो रहा कटाव मरम्मत करने की जरुरत


जावर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्थानीय श्रीराम मंदिर के समीप की भूमि का नेवज नदी में बाढ़ आने के कारण कटाव तेजी से होता जा रहा है। इस कारण लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से कटाव को रोकने के इंतजाम करने कि मांग की है। श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि नेवज नदी में हर वर्ष बाढ़ आने के कारण राम मंदिर के पास की किनारे की भूमि का तेजी से कटाव होता जा रहा है। इस कारण मंदिर परिसर को भी नुकसान होने की संभावना है। नदी किनारे पर मंदिर के साथ ही धर्मशाला भी बनी हुई है। यदि नदी के कटाव को रोकने के इंतजाम समय रहते नहीं किए गए तो आने वाले समय में काफी नुकसान हो सकता है।

हमारी मांग है कि स्थानीय प्रशासन इसे देखे व इसे गम्भीरता से लेकर कटाव रोकने के इंतजाम करें। ज्ञात रहे कि नेवज नदी में हर साल बरसात के दिनों में कई बार बाढ़ आने की स्थिति में नदी के राम मंदिर तरफ के किनारों का कटाव तेजी से हो रहा है। कटाव को रोकने के लिए इंतजाम किए जाना चाहिए। इस संबंध में नप अधिकारी सैयद मकसूद अली का कहना है कि राम मंदिर के पास जो किनारे का कटाव हो रहा है उसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आगे की योजना बनाई जाएगी।

0



Source link