Live now
Last Updated:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न में
India vs Australia 2nd T20 Live Score भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब से कुछ देर बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. बारिश की वजह से पहला मैच रद्द करना पड़ा था. सूर्यकुमार यादव की टीम आज का मैच जीतकर बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी. मेजबान टीम के कप्तान मिचेल मार्श का इरादा भी ऐसा ही कुछ होगा. भारतीय टीम आज प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगी या पिछले मैच में उतरी टीम के साथ उतरेगी ये देखना दिलचस्प होगा.
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।
October 31, 2025 12:32 IST
Ind vs Aus 2nd t20 live score: कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पहले मुकाबले के बारिश की वजह से धुल जाने के बाद फैंस को आज के मैच में भी मौसम के मिजाज को लेकर डरे हुए हैं. दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न में खेला जाना है जहां दिन भर बारिश की संभावना जताई गई है. मैच के दौरान 70 फीसदी बारिश होने की आशंका जताई गई है. मैचे के समय आसमान में 99 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे.
October 31, 2025 12:28 IST
Ind vs Aus 2nd t20 live score: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं खेला जा सका था. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 9.4 ओवर के बाद मैच को बारिश की खलल के बाद रद्द करने का फैसला लिया गया था. दूसरे मुकाबले में फैंस को पूरा मुकाबला होने की उम्मीद है. तीन मैचों की सीरीज का नतीजा अब तभी निकलेगा जब कोई टीम दोनों मुकाबले जीतेगी.